कागजों में हेराफेरी कर बदल दिया पात्र का नाम
जासं, हाथरस : गांव चंद्रगढ़ी में राशन डीलर द्वारा कागजों में हेराफेरी का अंत्योदय कार्ड के पात्र का
जासं, हाथरस : गांव चंद्रगढ़ी में राशन डीलर द्वारा कागजों में हेराफेरी का अंत्योदय कार्ड के पात्र का नाम बदलने का मामला प्रकाश में आया है। पूरे मामले में प्रधान ने डीलर, सचिव, रोजगार सेवक पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है।
प्रधान रामरतन ¨सह ने आरोप लगाया कि गांव के राशन डीलर ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली श्रेणी में में शामिल अंत्योदय कार्ड धारक लटूरी ¨सह की मौत पर गांव की विधवा विमलेश देवी के नाम पर इस कार्ड को हस्तांतरित किया था। इस कार्ड को हस्तातंरित करने के बाद डीलर ने विधवा महिला को कुछ दिन तक राशन भी दिया। डीलर ने रजिस्टर फाड़कर उसमें विमलेश देवी का नाम काटकर गांव के ही सुरेश के नाम पर यह कार्ड हस्तांतरित करा दिया। इसकी शिकायत पीड़ित महिला ने प्रधान से की। प्रधान ने आरोप लगाया कि राशन डीलर ने अन्य व्यक्ति से पैसे लेकर अपात्र के नाम राशन कार्ड जारी करा दिया है। इसके लिए डीलर ने सचिव व रोजगार सेवक की मदद से कागजों में भी हेराफेरी करने में कसर नहीं छोड़ी। इस मामले में उन्होंने डीएम से मिलकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है। प्रधान ने बताया कि आरोपित डीलर के खिलाफ सरकारी अभिलेखों से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस से भी शिकायत की जाएगी। इस संबंध में एडीओ पंचायत रजत यादव ने अनभिज्ञता जताई है।