Move to Jagran APP

मुकुल की भाजपा में होगी घर वापसी!

वर्ष 1991 से 1993 तक भाजपा के सदस्य रह चुके हैं मुकुल उपाध्याय सियासी सरगर्मी -दिल्ली में भाजपा हाईकमान से मुलाकात की चर्चाएं जोरों पर -आरएसएस की शाखाओं में प्रशिक्षण भी ले चुके हैं मुकुल

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 08:44 AM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 08:44 AM (IST)
मुकुल की भाजपा में होगी घर वापसी!
मुकुल की भाजपा में होगी घर वापसी!

जागरण संवाददाता, हाथरस : बसपा से निष्कासित पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय की भाजपा में घर वापसी की सुगबुगाहट तेज हो गई है। दरअसल मुकुल उपाध्याय वर्ष 1991 से 1993 तक भाजपा के सदस्य रहे हैं और संघ की शाखाओं में प्रशिक्षण भी ले चुके हैं। सूत्रों की मानें तो मुकल उपाध्याय की हाल ही में दिल्ली में भाजपा हाईकमान से मुलाकात भी हुई है। मुकुल को यूपी में ब्राह्मण चेहरा भी बनाया जा सकता है। फिलहाल भाजपा में भी इस मुद्दे पर कोई कुछ नहीं बोल रहा है।

loksabha election banner

गौरतलब है कि आठ नवंबर को मुकुल उपाध्याय के बसपा से निष्कासन के बाद उन्होंने पार्टी सु्प्रीमो मायावती पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि विधानसभा चुनाव के बाद वह बसपा सुप्रीमो मायावती से मिले थे। तब बहनजी ने उनसे अलीगढ़ लोकसभा सीट के लिए तैयारी करने को कहा था। कुछ समय बाद पार्टी के कोआर्डिनेटर रणवीर कश्यप ने टिकट के लिए पांच करोड़ रुपये जमा कराने को कहा था। उन्होंने इन सबके पीछे अपने बड़े भाई पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को जिम्मेदार बताया था। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि मुकुल उपाध्याय भाजपा में जा सकते हैं। अब यह कयास चर्चाओं में है। माना जा रहा है कि उनकी भाजपा में वापसी जल्द ही हो सकती है।

भाजपा के सदस्य रहे : मुकुल उपाध्याय वर्ष 1991 से 1993 तक भाजपा के सदस्य रहे। उस दौरान उन्होंने मुरसान में हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शिविर में भाग भी लिया था। वर्ष 1993 के अंत में वह भाई रामवीर उपाध्याय के साथ-साथ जिले की सियासत में सक्रिय हो गए। बसपा से रामवीर उपाध्याय को चुनाव लड़वाने में अहम भूमिका निभाई। दिन-प्रतिदिन वह बसपा के मजबूत चेहरा बनकर उभरे। वह एमएलए, एमएलसी बनने के साथ-साथ राज्यमंत्री का दर्ज भी पाए।

समर्थक चाहते हैं भगवा

रंग में रंग जाएं मुकुल

बसपा से निष्कासन के बाद प्रेसवार्ता के दौरान मुकुल उपाध्याय ने कहा था कि वह समर्थकों के साथ मंथन कर आगे की योजना बनाएंगे। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो समर्थकों से रायशुमारी के बाद मुकुल उपाध्याय भाजपा में जाने की तैयारी में हैं। ब्राह्मण समाज से जुडे़ तमाम समर्थक भी उन्हें भाजपा में शामिल होने की सलाह दे रहे हैं। ब्राह्मण चेहरा बनाने की चर्चा

मुकुल उपाध्याय ने बसपा संगठन के लिए प्रदेशभर में काम किया है। वह चुनावों में बसपा की जमीन बनाने के लिए आगरा, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, इलाहाबाद, फैजाबाद, बुंदेलखंड, झांसी, चित्रकूट आदि मंडलों में कोआर्डिनेटर के रूप में सक्रिय रह चुके हैं। चर्चा है कि यह देखते हुए भाजपा उन्हें ब्राह्मण चेहरा बना सकती है।

इनका कहना है-

कहां जाना है यह जल्द ही सामने आ जाएगा। समर्थकों से रायशुमारी की है। उनकी भावनाओं का ध्यान रखा जाएगा। हालांकि अन्य पार्टी के नेताओं ने भी फोन से संपर्क कर शामिल होने का ऑफर दिया है। अब समर्थक जैसा कहेंगे, उन्ही के अनुसार आगे की दिशा तय करूंगा।

-मुकुल उपाध्याय, पूर्व एमएलसी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.