बेटे की मौत के सदमे से मां ने प्राण त्यागे
संवाद सूत्र, हाथरस : सिकंदराराऊ न्म बीमारी से पीड़ित पुत्र की उपचार के दौरान मौत के बाद जब श
संवाद सूत्र, हाथरस : सिकंदराराऊ न्म बीमारी से पीड़ित पुत्र की उपचार के दौरान मौत के बाद जब शव घर पहुंचा तो उसकी वृद्ध मा यह सदमा बर्दाश्त न कर सकी और उसने भी प्राण त्याग दिए। एक साथ दो मौतों से मोहल्ले में कोहराम मच गया। लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। फिर मा-बेटे की अर्थी एक साथ निकली।
मोहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी के सुरेश चन्द्र (55) पुत्र सावंतीराम काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका उपचार दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था। कुछ दिन पूर्व सुरेशचन्द्र की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली में भर्ती कराया गया था। रविवार को सुरेश चन्द्र की मौत हो गई। उनका शव घर पहुंचा तो सुरेश की वृद्ध मा केसरी देवी (78) को गहरा सदमा लगा। इससे उनके भी प्राण पखेरू उड़ गए। यह देख सुरेश के घर में कोहराम मच गया। यह खबर नगर में जंगल की आग की तरह फैली। सुरेश चन्द्र के घर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। एक साथ मा-बेटे की अर्थी उठी तो सभी की आखें नम थीं।