Move to Jagran APP

धूमधाम से यमुना में विसर्जित की गई मां दुर्गा की प्रतिमा

सादाबाद में नौ दिन चलने वाले नवरात्र उत्सव के उपरांत धूमधाम के साथ दशहरा के दिन माता रानी की प्रतिमाओं को विदाई दी गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 02:50 AM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 02:50 AM (IST)
धूमधाम से यमुना में विसर्जित  की गई मां दुर्गा की प्रतिमा
धूमधाम से यमुना में विसर्जित की गई मां दुर्गा की प्रतिमा

संसू, हाथरस : सादाबाद में नौ दिन चलने वाले नवरात्र उत्सव के उपरांत धूमधाम के साथ दशहरा के दिन माता रानी की प्रतिमाओं को विदाई दी गई। ढोल नगाड़ों के साथ महावन (मथुरा) के यमुना घाट पर माता की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया

loksabha election banner

बिसावर पंचायत के गांव नगला छत्ती चौक में विशाल दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर घूमधाम से उत्सव मनाया गया। दशहरा के दिन दुर्गा प्रतिमा को यमुनाघाट (महावन) में माता की आरती उतारकर विसर्जन किया गया। भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। माता रानी की प्रतिमा विसर्जन से पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजकुमार उर्फ बाबी पहलवान ने दो कुंटल खीर का भोग लगाया।

इसी प्रकार सादाबाद के मोहल्ला चावणवाला, आगरा मार्ग सेंट विवेकानंद स्कूल के सामने स्थित कॉलोनी सहित स्थापित अन्य दुर्गा प्रतिमाओं को धूमधाम के साथ यमुना नदी ले जाया गया। अलग-अलग स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ विसर्जित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.