मिस्ड कॉल से किया नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन
जागरूकता -कहा इससे किसी की नागरिकता को नहीं होगा नुकसान -सासनी में भी भ्रमण कर भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में चला अभियान
संवाद सूत्र, (हाथरस) नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में सिकंदराराऊ में सोमवार को जिलाध्यक्ष गौरव आर्य के नेतृत्व में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों को कानून के बारे में बताया गया। कहा कि इस कानून से किसी को नुकसान नहीं है और किसी की नागरिकता प्रभावित नहीं होगी। टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल के माध्यम से लोगों ने अपना समर्थन जताया।
इस दौरान जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय, संजय सक्सेना, मंडल अध्यक्ष नीरज वैश्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष उपेन्द्र वाष्र्णेय, राजेंद्र सूफी, कमलनयन वाष्र्णेय, मीरा माहेश्वरी, सोनू वजाज, प्रवीन वाष्र्णेय, सुनील शर्मा, अनिल प्रताप सिंह, नेम सिंह जाटव, रिंकू जैन, रवि शर्मा, मुकुल गुप्ता, अभिषेक वाष्र्णेय आदि मौजूद थे।
सासनी : जिलाध्यक्ष गौरव आर्य के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय के साथ कस्बे में भ्रमण किया। कार्यक्रम का संचालन चेयरमैन लालता प्रसाद महौर ने किया। जनसंपर्क के दौरान सोमेश सोलंकी, प्रवीण वर्मा, अंशुल शर्मा, आकाश वाष्र्णेय, निशांत वाष्र्णेय, गौरव शर्मा, मोहित देव शर्मा, आशुतोष पाठक, दीपेश वर्मा, ललित आदि मौजूद थे।