लुटने से बचा व्यापारी का मुनीम, फायरिग कर भाग गए बदमाश
सिकंदराराऊ से तगादा कर कचौरा लौट रहे व्यापारी के मुनीम से बाइक सवार बदमाशों ने गाड़ी ओवरटेक कर तीन लाख रुपये लूटने का प्रयास किया।
संसू, हाथरस : सिकंदराराऊ से तगादा कर कचौरा लौट रहे व्यापारी के मुनीम से बाइक सवार बदमाशों ने गाड़ी ओवरटेक कर तीन लाख रुपये लूटने का प्रयास किया। बदमाशों की फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण घटना स्थल पा पहुंच गए, जिसके चलते लुटेरे विफल रहे। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी।
कचौरा निवासी अरुण गुप्ता हिन्दुस्तान लीवर के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। सोमवार को अरुण गुप्ता के मुनीम प्रबल कुमार सिकंदराराऊ से सामान की डिलीवरी एवं तगादा कर शाम को कचौरा मैक्स गाड़ी में सवार होकर लौट रहे थे। सवा सात बजे के करीब रतिभानपुर के पास गाव नगला नौकस के निकट पहुंचे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए मैक्स गाड़ी को रोक लिया तथा तीन लाख रुपयों से भरा बैग मागने लगे। प्रबल ने जब बैग देने से मना किया। विरोध करने पर बदमाशों ने हवाई फायर कर दिया।
फायर की आवाज सुनकर ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आते देख बदमाश भाग छूटे। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। घटना के बाद व्यापारी कोतवाली पहुंचे और समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी। एसएचओ प्रवेश राणा का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। हादसे में घायल व्यक्ति ने अस्पताल में तोड़ा दम
संस, हाथरस : एक नवंबर को मीतई बाइपास के निकट अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी थी। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार दम तोड़ दिया। 45 वर्षीय रामू पुत्र बहोरी लाल निवासी मीतई एक नवंबर की दोपहर अपने खेत पर साइकिल से जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। घायल रामू को जिला अस्पताल से अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था। रविवार रात उनकी मौत हो गई। स्वजन शव लेकर गांव आ गए। चंदपा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत है।