प्रदेश में ब्राह्मणों की हत्याओं को लेकर सौंपा गया ज्ञापन
राष्ट्रीय विप्र एकता मंच ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन नहीं की कडी कार्यवाही तो करेंगे बृहद आंदोलन
संसू, हाथरस : सिकंदराराऊ में राष्ट्रीय विप्र एकता मंच ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी, संयोजक चेतन शर्मा एवं महासचिव राजीव चतुर्वेदी के नेतृत्व में गुरुवार को ब्राह्मण समाज के उत्पीड़न एवं ब्राह्मणों की हत्याओं के विरोध में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया कि जिस ब्राह्मण समाज ने आदिकाल से समस्त मानव जाति के कल्याण की भावना के साथ कार्य किया और मार्गदर्शक की भूमिका निभाई है, आज उसी ब्राह्मण समाज के अस्तित्व पर सवाल खड़ा हो गया है। लगातार उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज के लोगों की हत्याएं हो रही हैं। पुलिस प्रभावी कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ नहीं कर रही। बल्कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाले ब्राह्मणों के प्रति दमनकारी रवैया अपनाया है।
राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने कहा कि देवरिया जिले में हत्यारे एक अधिवक्ता के पुत्र का सिर काटकर ले गए, जिसे पुलिस आज तक बरामद नहीं कर सकी। प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई। हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुख्यमंत्री एवं शासन की ओर से हर घटना के बाद कड़ी कार्रवाई की बात कही जाती है लेकिन कार्रवाई न होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों की हत्याओं के सिलसिले को रोकने हेतु कडी कार्रवाई की जाए ताकि कोई भी अपराधी ब्राह्मण समाज के लोगों को कमजोर समझ कर उनका उत्पीड़न करने का साहस न जुटा सके।
उप जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन के बाद उप जिलाधिकारी के मौजूद न होने पर नायब तहसीलदार अजय संतोषी को ज्ञापन भी सौंपा गया।
यह रहे मौजूद : मनोज पंडित, सजल पंडित, मयंक उपाध्याय माही, राजू शर्मा, अवनीश भारद्वाज, निखिलवर्ती पाठक, पंकज पचौरी, देवदत्त उपाध्याय, ऋ षभ शर्मा, अशोक शर्मा एड, ओम शिव उपाध्याय एड, अजय शर्मा, पारस शर्मा, अंकुश उपाध्याय, उत्कर्षवर्ती पाठक, यश उपाध्याय, देव शर्मा आदि मौजूद थे।