Move to Jagran APP

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

मैक्स अनियंत्रित होकर पलटी पांच आलू व्यापारी घायल

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Aug 2022 04:03 AM (IST)Updated: Fri, 26 Aug 2022 04:03 AM (IST)
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

loksabha election banner

संस, हाथरस : कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के हतीसा पुल के पास गुरुवार शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में घायलों को पुलिस जिला अस्पताल लेकर आई, जहां चिकित्सक ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। 45 वर्षीय टीकम सिंह निवासी गोपाल नगर, सासनी अपने साथी हरवीर निवासी महाराज सिंह निवासी गांव जसराना, सासनी के साथ बाइक से सादाबाद गए थे। देर शाम लौटते समय हतीसा पुल पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में टीकम सिंह को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वाहन की टक्कर से घायल अध्यापिका की मौत संसू, सासनी : कस्बे के प्रकाश एकेडमी में पढ़ाने जा रही अध्यापिका को बुधवार को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। स्वजन उन्हें उपचार के लिए अलीगढ़ के निजी अस्पताल में ले गए। गुरुवार शाम उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 58 वर्षीय विमला शर्मा पत्नी शास्त्री जी कस्बा के संजय कालोनी में रहती हैं। वह आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित प्रकाश एकेडमी में एलकेजी की अध्यापिका है। अध्यापिका बुधवार को स्कूल में आ रहीं थी। तभी पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे विमलेश गंभीर रूप से घायल हो गईं। गुरुवार को उपचार के दौरान हुई मौत से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। मैक्स अनियंत्रित होकर पलटी, पांच आलू व्यापारी घायल संवाद सूत्र, सहपऊ : कोतवाली क्षेत्र के जलेसर रोड पर गुरुवार तड़के मैक्स अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मैक्स में बैठे पांच आलू व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएससी में भर्ती कराया, जहां से तीन लोगों को गंभीर हालत में आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। सहपऊ निवासी उमेश कुमार, सफी मोहम्मद, जानी, भीकम सिंह व मनीष गुरुवार तड़के हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव कैलोरा पर लगने वाली पशुओं की पैठ में जा रहे थे। सभी आलू व्यापारी हैं। जलेसर रोड पर सेना के लिए भर्ती की तैयारी कर रहे युवा रोड पर दौड़ लगा रहे थे। उन्हें बचाने के प्रयास में मैक्स अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद सभी लोग मैक्स के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। घटना की सूचना मिलने पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई। मैक्स में दबे लोगों को बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी से चिकित्सक ने उमेश कुमार, सफी मोहम्मद और जानी को आगरा के लिए रेफर कर दिया। बाइकों की भिड़ंत में दंपती घायल संस, हाथरस : चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव कपूरा चौराहे पर गुरुवार दोपहर दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार दंपती घायल हो गए। घायल अजय व उनकी पत्नी प्रियंका निवासी गांव नगला मंशा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में घायलों के स्वजन आ गए और उन्हें घर ले गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.