दीपावली की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ से जाम हुए बाजार
मिठाई और पटाखों की दुकानों में सर्वाधिक भीड़ रही
संस, हाथरस : दीपावली पर पूजन के लिए शनिवार को लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, दीपक, रोली, शहद, इत्र आदि पूजन का सामान खरीदा गया। दीपावली पर इसका हर घर में प्रयोग किया जाता है। बाजारों में लक्ष्मी-गणेश के अलावा अन्य आराध्य देवी-देवताओं की मूर्तियों की भी लोगों ने खरीदारी की ताकि शुभ मुहूर्त में गणेश व लक्ष्मी की पूजा की जा सके। दीपावली पर खील-खिलौने, बतासे, मिठाई के अलावा अन्य सामान भी खरीदा गया। मिठाई की दुकानों पर लाइन
दीपावली पर मिष्ठान का बड़ा ही महत्व होता है। इसी को लेकर मिष्ठान की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ लगी रही। मिष्ठान के बिना सभी पर्व फीके रहते हैं। ऐसे में घंटाघर, नजिहाई बाजार, सासनी गेट, रामलीला मैदान में भी यह बिकती नजर आईं। शहर के कई मिष्ठान भंडारों से मिठाई शुभ चिंतकों व रिश्तेदारियों में भी बतौर गिफ्ट पैक के रूप में भेजते हैं।
ट्रेन व बसों में लटक कर यात्रा
दीपावली पर बस व ट्रेन आदि वाहन यात्रियों की भीड़ के चलते खचाखच भरे हुए दिखे। इस दिन बसों की छतों पर लटकते हुए लोगों ने यात्रा की। शहर में आगरा, अलीगढ़, मथुरा, जलेसर, इगलास जाने के लिए लोग वाहनों का इंतजार करते हुए भी दिखे। इस दिन डग्गेमार वाहनों ने भी खूब चांदी काटी।