Move to Jagran APP

अभिलेखों में हेराफेरी, सरकारी जमीन हड़पी

हाथरस सिकंदराराऊ क्षेत्र के गाव नगला महासिंह में राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी कर ग्राम सभा क

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 May 2019 12:11 AM (IST)Updated: Sun, 26 May 2019 06:24 AM (IST)
अभिलेखों में हेराफेरी, सरकारी जमीन हड़पी
अभिलेखों में हेराफेरी, सरकारी जमीन हड़पी

हाथरस : सिकंदराराऊ क्षेत्र के गाव नगला महासिंह में राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी कर ग्राम सभा की जमीन हड़पने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराया है।

loksabha election banner

न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट में विनोद कुमार पुत्र महीपाल सिंह निवासी गाव नगला महासिंह ने कहा कि भीकम सिंह निवासी गाव नगला महासिंह ने खसरा संख्या 804 रकवा. 461 हेक्टेयर मौजा पिपलगवा में वर्ष 2003 में फर्जी व जाली तरीके से राजस्व अभिलेखों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। वास्तव में यह भूमि ग्राम सभा की थी। भीकम सिंह के नाम भूमि का कोई पट्टा आवंटन नहीं हुआ है। बिना किसी आधार के राजस्व प्रविष्टि सरकारी प्रपत्रों में करा ली गई है तथा बिना एसडीएम के आदेश के राजस्व अभिलेखों में फर्जी इंद्राज चार दिसंबर 2014 को संक्रमणीय भूमिधर दिखा करा ली गई। फर्जी पत्रों के आधार पर सरकारी जमीन का लाभ प्राप्त किया है। छह मार्च 2019 को हुई तो रिपोर्ट लिखाने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई। लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। अब कोर्ट के आदेश पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.