Move to Jagran APP

श्रद्धा व उल्लास से मनाया मकर संक्रांति का पर्व

-जगह-जगह किया खिचड़ी भोज का कार्यक्रम खिलाड़ियों की बांटी किट -जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस रंगोली स्कूल में भी हुए कार्यक्रम

By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Jan 2020 01:09 AM (IST)Updated: Wed, 15 Jan 2020 06:09 AM (IST)
श्रद्धा व उल्लास से मनाया मकर संक्रांति का पर्व
श्रद्धा व उल्लास से मनाया मकर संक्रांति का पर्व

जागरण संवाददाता, हाथरस : मंगलवार को जिलेभर में मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। जगह जगह खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस रंगोली ने टीका नगला के बच्चों के साथ खिचड़ी भोज किया । बच्चों को माथे पर टीका लगाकर व फूल माला पहनाकर उनको भोजन कराया गया। बच्चों को खिचड़ी के साथ पापड़, गजक, बिस्किट आदि भी दिए। इस अवसर पर ग्रुप अध्यक्ष एकता अग्रवाल, प्रशासनिक निदेशक रिचा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सोनल अग्रवाल, लता अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

loksabha election banner

-

ऐहन में खिचड़ी भोज कराया गया

नेहरू युवा मंडल ऐहन की ओर से खिचड़ी का वितरण किया गया। ग्राम प्रधानपति भानुप्रताप भारद्वाज ने कहा कि मकर सक्रांति पर भगवान सूर्य के मकर राशि पर जाने को उत्तरायण हो जाता हैं, जिससे जनमानस में लोगों में शुभ कार्य करने का एहसास और उनके जीवन में नए-नए विचारों को आना होता है। नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक रौकी चौहान ने कहा कि मकर संक्रांति मांगलिक कार्यों का आयोजन है। खिलाड़ियों को बांटी क्रिकेट की खेल किट

सहपऊ : आरपी कन्या (पीजी) महाविद्यालय बुढाइच में खिलाड़ियों कासम्मान समारोह आयोजित कर उसमें खिलाड़ियों को खेलने की क्रिकेट किट प्रदान की। सपा राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। सपा की जिलाध्यक्ष ओमवती यादव ने कहा कि खेलने से युवकों का दिमाग एवं शरीर स्वस्थ रहता है। पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने कहा कि खेल में युवाओं के लिए सफलता की अपार संभावनाएं हैं। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने अपने जिला पंचायत के वार्ड संख्या 20 के 50 गांवों की क्रिकेट टीम को खेलने के लिए किट दिए हैं। पर्व पर स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम

सासनी : एबीजी गुरुकुलम विद्यालय में कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. बरखा गुप्ता ने की। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों द्वारा विभिन्न नृत्य गिद्दा, भागड़ा प्रस्तुत किए गए। लोहड़ी जला कर पवित्र अग्नि में मूंगफली, तिल डाल कर फेरी लगाई। स्कूल के बच्चे उत्साहित नजर आए। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक -शिक्षिकाएं व बच्चे मौजूद थे।

मकर संक्रांति पर किया दान

सादाबाद : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रभात पचौरी के द्वारा विनोबा नगर क्षेत्र में भंडारे का आयोजन किया गया। यहां पर भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव आर्य मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर उर्फ डब्बू प्रभात पचौरी युवा मोर्चा के अध्यक्ष अंकुश गौड़ आदि के द्वारा प्रसाद का लोगों को वितरण किया गया। वहीं विनोबा नगर क्षेत्र में इंडियन पब्लिक स्कूल प्रांगण में भी मकर संक्रांति को लेकर प्रसाद का वितरण किया गया। खंड विकास कार्यालय के सामने भी प्रसाद बांटा गया। इसके अलावा जवाहर बाजार स्थित देव मार्केट के निकट समाजसेवियों ने खिचड़ी का प्रसाद बांटा। इसके अलावा बिसावर में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आरएसएस कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में खिचड़ी का पूरे बाजार में प्रसाद वितरण किया गया। रोटरी क्लब ने भी मनाया पर्व

सासनी : रोटरी क्लब एवं भारत विकास परिषद ने पर्व धूमधाम से मनाया। गंगा मंदिर में खिचड़ी भोज का वितरण कराया गया। मंदिर में खिचड़ी भोग लगा कर प्रसाद वितरित किया। इसी प्रकार रोटरी क्लब ने गांधी चौक पर गरीब लोगों को सामूहिक खिचड़ी भोज वितरित किया।

--

मकर संक्रांति पर हुआ हवन यज्ञ

बिसावर : आर्य समाज मंदिर पर सम्पूर्णानंद आचार्य के नेतृत्व में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ में आर्य समाजियों ने भाग लेकर पूर्ण आहुति भी दी गई। हवन यज्ञ के माध्यम से क्षेत्र में सुख शांति की भी कामना की गई। इस दौरान अशोक कुमार, कोमल प्रसाद, योगेंद्र आर्य, राजेंद्र सिंह, तुलसीदास अग्रवाल, जगदेव आर्य, दिनेश आर्य, लखमी सिंह, महेंद्र अग्रवाल उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.