Move to Jagran APP

पुलिस चौकियों पर ताले, शहर में सन्नाटा

शहर के प्रमुख स्थानों पर नहीं मिली पुलिस सिर्फ बाइपास पर दिखी सतर्कता

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 05:25 AM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 05:25 AM (IST)
पुलिस चौकियों पर ताले, शहर में सन्नाटा
पुलिस चौकियों पर ताले, शहर में सन्नाटा

हिमांशु गुप्ता/नवीन कुलश्रेष्ठ, हाथरस : सर्दी बढ़ने के साथ चोरी की घटनाएं भी बढ़ती हैं। ऐसे में खुद ही सतर्क रहने की जरूरत है। गुलाबी ठंड में ही पुलिस सुस्त हो गई है। यह हाल तब है, जब शहर में गुरुवार सुबह ही व्यापारी से 4.50 लाख रुपये की लूट हुई थी। दैनिक जागरण की टीम ने गुरुवार की रात 12 बजे से 1:30 बजे तक शहर में घूमकर देखा, तो हालात चिताजनक थे। शहर की इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस चौकी, मेंडू गेट पुलिस चौकी, आगरा रोड पुलिस चौकी पर ताले थे। चामड़गेट चौकी भी सूनी पड़ी थी। प्रमुख चौराहे सासनी गेट, मेंडू गेट, सब्जी मंडी, चामड़गेट, बुर्ज वाला कुआं, बांस मंडी, बस स्टैंड पर एक भी पुलिसकर्मी नहीं था। शहर के भीतर अलीगढ़ और मथुरा रोड पर भी कमोवेश यही स्थिति दिखी। बाइपास पर पुलिस एक्टिव दिखी। रुहेरी मोड़ से लेकर हतीसा पुल तक तीन पुलिस वैन खड़ी मिलीं। यह मिले हालात

loksabha election banner

12:00 बजे : हाथरस गेट थाने में मुंशी, होमगार्ड बैठे थे, लेकिन कोई फरियादी नहीं था।

12:10 बजे : इंडस्ट्रियल अलीगढ़ रोड पुलिस चौकी पर ताला लगा था।

12:20 बजे : रुहेरी बाइपास मोड़ पर सन्नाटा पसरा था। मेरठ की बस से दो युवा उतरे, उन्हें हाथरस जाना था। सुरक्षा के लिहाज से यहां पुलिस की तैनाती जरूरी है।

12:30 बजे : लहरा बाइपास पर पुलिस पिकेट तैनात थी।

12:40 बजे : हतीसा पुल पर दो पुलिसकर्मी वैन में बैठे देखरेख करते मिले।

12:50 बजे : बांस मंडी पर सन्नाटा पसरा था।

12:55 बजे : बस स्टैंड पर एक भी पुलिसकर्मी नहीं मिला।

1:00 बजे : आगरा रोड पुलिस चौकी ताला लगा मिला।

1:05 बजे : डीआरबी तिराहे के पास पीआरवी पर पुलिसकर्मी गश्त कर रहे थे।

1:10 बजे : चामड़ गेट चौराहे पर सन्नाटा मिला।

1:12 बजे : चामड़गेट पुलिस चौकी पर सूनी पड़ी थी

1:18 बजे : मेंडू गेट पुलिस चौकी बंद थी बाहर से गेट बंद था।

1:22 बजे : सासनीगेट चौराहे पर सन्नाटा था, एक भी पुलिसकर्मी नहीं था।

1:24 बजे : तालाब चौराहे पर पुलिसकर्मी खड़े हुए थे।

1:25 बजे : कोतवाली सदर में होमगार्ड और एक कांस्टेबल बैठे मिले।

1:30 बजे : महिला थाना बंद मिला, बाहर से गेट लगा हुआ था। यह है व्यवस्था

शहरी क्षेत्र में पुलिस रेस्पोंस व्हीकल (पीआरवी) के 30 से अधिक प्वाइंट है। दिन और रात के हिसाब यह प्वाइंट अलग-अलग बनाए गए हैं। हर दो घंटे पर पीआरवी की ड्यूटी यहां बदलती है। यह शेड्यूल लखनऊ मुख्यालय से तय होता है। इसके अलावा स्थानीय पुलिस की गाड़ियां भी गश्त करती हैं। एक नजर इनपर भी

जनपद में कुल थाने - 11

जिले में कुल पुलिस चौकी- 33

हाथरस शहर में कुल चौकी- 6

डायल 112 पीआरवी कार- 21

डायल 112 पीआरवी बाइक- 11 इनका कहना है

रात में चौकी प्रभारी या तो गश्त पर निकल जाते हैं या फिर थाने पर आ जाते हैं। हो सकता है इस वजह से कुछ चौकियां बंद मिली हों। पुलिस और पीआरवी चौराहों समेत पूरे शहर में घूमती रहती हैं। रात में प्रमुख चौराहों पर पुलिस टीम की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।

-विनीत जायसवाल, एसपी हाथरस। शहर में रात के समय पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था सुस्त होना चिताजनक है। मैं खुद भी इसके निरीक्षण के लिए निकलूंगा। इस संबंध में एसपी से वार्ता भी करूंगा। अगर जरूरत पड़ी तो शासन को पत्र भी लिखूंगा।

हरीशंकर माहौर, विधायक सदर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.