मेला की खबर -लाफ्टर शो में राजू श्रीवास्तव सहित कई कलाकार
संस हाथरस मेला श्री दाऊजी महाराज में इस बार लाफ्टर शो 11 सितंबर को होगा। मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव होंगे।
भारतीय जनता पाटी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक चौ. चंद्रवीर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश सरकार के मंत्री अतुल गर्ग व युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। कार्यक्रम में राजीव मल्होत्रा, सायरा खान, दिव्या श्रीवास्तव, दूरदर्शन कलाकार जूही व खुशबू आदि मुख्य चेहरा होंगे। इस मौके पर प्रदीप गुप्ता, जेपी पहलवान, जितेंद्र वाष्र्णेय, शरद महेश्वरी, विजय पंडित, अरविंद मौजूद रहे।
-- बसपा के शिविर का मेला में हुआ उद्घाटन
संस, हाथरस। मेला श्रीदाऊजी महाराज में बहुजन समाज पार्टी के शिविर का उद्घाटन मुख्य जोन इंचार्ज विजेंद्र सिंह विक्रम ने फीता काटकर व डॉ. आंबेडकर व कांशीराम के छविचित्र पर माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि मुख्य जोन इंचार्ज रणवीर सिंह कश्यप मौजूद रहे। अध्यक्षता विधानसभा क्षेत्र प्रभारी मुहर सिंह कश्यप ने की व संचालन महेश बाबू कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का 51 किलो की फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि बसपा सभी वर्गों को लेकर चल रही है। उन्होंने भाजपा की नीतियों की आलोचना करते हुए उस पर कटाक्ष किए। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन अगमप्रिय सत्संगी, बनी सिंह बघेल, विनोद प्रेमी, राजू वाल्मीकि, राकेश कुमार सभासद, शाहिद कुरैशी, सुरेंद्र सिंह, राजकुमार,अर्जुन गौतम मौजूद रहे। कुशवाहा शिविर में क्विज प्रतियोगिता
संस, हाथरस : श्री दाऊजी महाराज मेला परिसर में संचालित श्री कुशवाहा क्षत्रिय शिविर में क्विज प्रतियोगिता हुई। इसका शुभारंभ गाजियाबाद से आए देवकीनंदन राजावत ने फीता काटकर किया। दीप प्रज्ज्वलन ठा. थान सिंह राघव ने किया। अध्यक्षता वीर बहादुर सिंह कुशवाह ने की। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डॉ. राम कुशवाह, डॉ. पप्पू कुशवाह, ठाकुर तिलक सिंह आर्य मौजूद रहे। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें जूनियर वर्ग व सीनियर वर्ग से 80 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसमें चार छात्र-छात्राओं की टीम नियुक्त की गई। निर्णायक मंडल में योगेश कुशवाह, महेश प्रताप कुशवाहा ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ग की टीम का निर्णय किया। संयोजक लोकेश प्रताप सिंह व संतोष कुमार कुशवाहा ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय टीम को पुरस्कृत किया।
इस मौके पर शिविर के अध्यक्ष उमेश कुमार कुशवाहा, आनंद कुमार कुशवाहा, जयप्रकाश कुशवाहा, प्रकाश चंद कुशवाहा, अनिल कुशवाह, अंकित कुशवाह, मीडिया व मीडिया प्रभारी देवानंद कुशवाह आदि मौजूद थे।