यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बेरोजगार युवाओं के काम की खबर, इस जिले के रोजगार मेला में नौकरी का सुनहरा अवसर... ऐसे करें अप्लाई
हाथरस के आरडी कन्या महाविद्यालय में 18 अक्टूबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में ...और पढ़ें

HighLights
- 18 अक्टूबर को रोजगार मेला |
- 250 से अधिक पदों पर भर्ती |
- सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण करें |
- रोजगार मेला का आयोजन 18 अक्टूबर को, 250 पदों पर भर्ती
जागरण संवाददाता, हाथरस। रोजगार मेला का आयोजन 18 अक्टूबर को आरडी कन्या महाविद्यालय में किया सुबह दस बजे से किया जाएगा। इसमें 12 कंपनियों के नियोक्ताओं द्वारा 250 से अधिक पदों पर भर्ती की होगी। इसमें हाईस्कूल से लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं द्वारा अपने प्रमाण पत्रों द्वारा सहभागिता की जाएगी।
करीब 250 पदों ने लिए नियोक्ता कंपनियों द्वारा की जाएगी भर्ती
बेरोजगारों को अब परेशान हाेने की जरूरत नहीं है। उनके लिए जिला सेवा योजन कार्यालय द्वारा रोजगार मेला का आयोजन 18 अक्टूबर को किया जा रहा है। यह मेला आरडी महाविद्यालय में लगेगा। इसमें दिल्ली, हरियाणा सहित अन्य प्रदेशों से 12 कंपनियों के नियोक्ता इस मेला में आ रहे हैं। उनके द्वारा 250 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।
ये है योग्यता
इसमें हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, परास्नातक, आइटीआइ, डिप्लोमा सहित अन्य परीक्षा उत्तीण बेरोजगार सहभागिता कर सकते हैं। इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) पर अपनाआनलाइन पंजीकरण कराकर रोजगार मेला में सहभागिता कर सकते हैं।
आरडी कॉलेज में किया जाएगा रोजगार मेला का आयोजन
जिला सेवा योजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले अपने ब्राउजर में rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल खोलकर ऊपर दॉयी ओर Signup/Login में जाकर जाबसीकर आप्शन का चयन करना हैं।
साईन-अप पेज पर सभी सूचनाएं भरकर सबमिट करने पर प्राप्त ओटीपी को वेरीफाई करें।
इसके बाद मोबाईल नंबर व पासवर्ड डालकर साईन-इन करेंगे।
अभ्यर्थी सभी आप्शन पूर्ण रूप से भरकर दुबारा चैक करने के पश्चात डाक्यूमेंट अपलोड करें।
इसके पश्चात सबमिट व लाक बटन पर प्रेस करने पर रजिस्ट्रेशन नंबर अभ्यर्थी को प्राप्त हो जाएगा।
जिला सेवा योजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में 12 कंपनियों के नियोक्ताओं द्वारा 250 से अधिक पदों पर भर्ती की होगी।