Move to Jagran APP

अवैध संबंधों के चलते हुई थी ईश्वरी देवी की हत्या

जासं हाथरस कोतवाली चंदपा क्षेत्र में 24 अगस्त को केवलगढ़ी के पास खेत में महिला की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को पर्दाफाश किया। बताया कि महिला की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी। पुलिस ने हत्यारोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Aug 2020 12:56 AM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2020 12:56 AM (IST)
अवैध संबंधों के चलते हुई  थी ईश्वरी देवी की हत्या
अवैध संबंधों के चलते हुई थी ईश्वरी देवी की हत्या

जासं, हाथरस : कोतवाली चंदपा क्षेत्र में 24 अगस्त को केवलगढ़ी के पास खेत में महिला की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को पर्दाफाश किया। बताया कि महिला की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी। पुलिस ने हत्यारोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

loksabha election banner

एएसपी प्रकाश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि 24 अगस्त को ईश्वरी देवी पत्नी गुलजार सिंह निवासी एवरनपुर थाना हाथरस गेट का शव चंदपा क्षेत्र में खेत में मिला था। बेटे हीरेश कुमार ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की विवेचना में हाकिम सिंह निवासी एवरनपुर का नाम प्रकाश में आया। एसएचओ चंदपा प्रदीप कुमार की टीम ने बुधवार को हाकिम सिंह को कोटा व कपूरा के मध्य गिरफ्तार किया। हाकिम सिंह ने हत्या की बात कुबूल की है। उसने बताया कि ईश्वरी देवी से उसके अवैध संबंध थे। इसी बीच महिला के जयपाल नाम के व्यक्ति के साथ अवैध संबध हो गए। इसी वजह से हाकिम नाराज था। घटना के एक दिन पहले जयपाल सिंह ईश्वरी देवी के घर आया था, तब वहां पर हाकिम सिंह भी पहुंच गया। दोनों में कहा सुनी हो गई थी। हाकिम सिंह ने ईश्वर देवी से मना किया था कि वह जयपाल को घर में न बैठाए, लेकिन वह नहीं मानीं। इसी बीच

23 अगस्त को ईश्वरी एक गमी में अपने मायके गांव खेडि़या थाना खंदौली (आगरा) जा रही थी तभी हाकिम सिंह ने रास्ते में उसे टेंपो से उतार लिया। उसे अपनी बाइक पर बैठाया और खेड़िया ले गया। वहां से हाकिम सिंह उसे बाइक पर चंदपा क्षेत्र के गांव केवलगढ़ी लाया। यहां रोड के किनारे बाइक खड़ी कर ईश्वरी देवी को अरहर के खेत में ले गया और ईंट से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.