सरदार पटेल के कारण भारत श्रेष्ठ और सशक्त
सरदार पटेल की 144वीं जयंती पर हुए विविध कार्यक्रम प्रतियोगिताओं के विजेता नवाजे गए
जासं, हाथरस : सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती पर शिक्षण संस्थानों में भी अनेक कार्यक्रम हुए। गोष्ठी व समारोह के जरिए उनकी उपलब्धियों को याद किया गया। विद्याíथयों को उनके जीवन चरित्र के बारे में बताया गया। देश की आजादी व राष्ट्र के एकीकरण में उनके योगदान से बच्चों को अवगत कराया गया।
लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर एकता का संदेश दिया। प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने लौह पुरुष के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बच्चों को सरदार पटेल के बारे में बताया। कहा कि वर्तमान भारत के स्वरूप को बनाने में लौह पुरुष का अद्वितीय योगदान है। डा. मीनू शर्मा, अरविद पाठक, विपिन शर्मा, स्वतंत्र भारद्वाज आदि उपस्थित रहे। ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल, रुहेरी में रन फॉर यूनिटी के बाद विद्याíथयों को सत्य निष्ठा की शपथ दिलाई। डिबेट प्रतियोगिता भी हुई। स्कूल प्रबंधक यदुवीर सिंह व प्रधानाचार्य सुनील पचौरी ने सरदार पटेल के बारे में बताया। माया इंस्टीट्यूट में राष्ट्रीय एकता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इंस्टीट्यूट के चेयरमैन रविद्र सेंगर ने कार्यक्रम की शुरुआत की। श्वेता सेंगर ने सरदार पटेल के बारे मे बताया। छात्रों को एकता की शपथ दिलाई। यहां प्राचार्य शकुंतला, डा. मनीष कुमार, प्रताप सिंह, आरती गुप्ता आदि स्टॉफ उपस्थित रहा। लहरा स्थित मां रामवती महाविद्यालय में प्राचार्य हेमंत सिसोदिया ने शुरुआत की। पटेल के संबंध में डीएलएड विद्याíथयों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। प्रभात फेरी, विशेष प्रार्थना सभा, निबंध लेखन प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, एनसीसी व स्काउट गाइड मार्च पास्ट आदि कार्यक्रम हुए।
पीबीएएस इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डा. राधेश्याम वाष्र्णेय ने पटेल के बारे में बताया। आचार्य नरेंद्र देव व डा. राजेश शुक्ल ने भी विचार रखे। संचालक बसंत सिंह रहे। विद्यालय में दौड़ का आयोजन भी हुआ। आरडी गर्ल्स कॉलेज में प्राचार्य डा. मीता कौशल के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। उन्होंने देश के एकीकरण में पटेल के योगदान पर प्रकाश डाला। दौड़ प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की पूनम प्रथम, खुशबू यादव द्वितीय व कामिनी तृतीय स्थान पर रहीं। छात्रा वंदना ने पटेल पर विचार प्रस्तुत किए। संचालन डा. अमित भार्गव ने किया।
सादाबाद : सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल, सादाबाद में भी विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। प्रबंधक रामेश्वर सिंह जायसवाल व प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश शर्मा ने बच्चों को शपथ दिलाई गई। आरबीएस इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य बीएस उपाध्याय ने शपथ दिलाई। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कूपा गली में प्रधानाचार्य ताराचंद शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नगर पालिका में हुआ कार्यक्रम
नगर पालिका परिषद हाथरस के कार्यालय में सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने पटेल के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। यहां ईओ डा. विवेकानंद व समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। एकता और अखंडता की ली शपथ
सासनी : सरदार पटेल की जयंती सासनी में भी धूमधाम से मनाई गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पहलवान सिंह यादव ने पुलिस कर्मियों को एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। क्राइम प्रभारी कैलाश बाबू, एसआई शांति शरण यादव, विजय सिंह, संतोष कुमार, गणेश दत्त शर्मा,ओपी यादव, देवेन्द्र सिंह,आशीष यादव,अविनाश दुबे, दिनेश शर्मा, सोनम आदि मौजूद थे।