दो लाख रक्तदाताओं की सूची बनाएगी भारत विकास परिषद
भारत विकास परिषद ब्रज प्रदेश की प्रांतीय कार्यशाला व दीक्षा समारोह संपन्न
जासं, हाथरस : भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भारत में रक्त की कमी की पूर्ति के व्रत को परिषद पूर्ण करेगा। इसके लिए दो लाख नए रक्तदाता इस वर्ष तैयार करेंगे। सेवा और संस्कार हमारे मुख्य आधार हैं, हमें तेजी से समाज के कमजोर वर्गों के मध्य जाकर काम करने की जरूरत है।
वे रविवार को आगरा रोड सौभाग्य फार्म हाउस में आयोजित ब्रज प्रदेश की प्रांतीय कार्यशाला व दीक्षा समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम भारत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाकर इस राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ गुलसन सूरी ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। इससे पूर्व विविध विषयों पर कार्यशाला हुई जिनमें शाखा के कार्यक्रम, संगठन विस्तार, सदस्यता वृद्धि, राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता, भारत को जानो प्रतियोगिता, गुरु वंदन छात्र अभिनंदन, सेवा के काम, चिकित्सा शिविर, पर्यावरण आदि पर जानकारी दी गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केशवदत्त उपाध्याय, डॉ तरुण शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री कुलभूषण, राष्ट्रीय मंत्री महेश गुप्ता, राष्ट्रीय उपचेयरमैन अनिरुद्ध अग्रवाल, रीजनल मंत्री राजीव अग्रवाल, रीजनल मंत्री संस्कार अनुराग दुबलिश, रीजनल मंत्री महिला डॉ.दिव्या लहरी, रीजनल मंत्री डॉ.जेके जुनेजा, रीजनल मंत्री बसंत गुप्ता ने विचार व्यक्त किए। समारोह में प्रान्त की पत्रिका ब्रज नीति का विमोचन भी किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष विनय सिंह एडवोकेट ने हाथरस इकाई की प्रशंसा की। कार्यक्रम संयोजक अशोक वाष्र्णेय, अध्यक्ष अनिल वाष्र्णेय ने सभी का स्वागत किया।
इस मौके पर गोशाला के लिए 15 हजार, हिमांशु गुप्ता ने 25 हजार और चिकित्सा सहायता हेतु एक बड़ी राशि प्रदान की गई। संचालन मनोज अग्रवाल एवम विजय कृष्ण गर्ग ने किया। महिला संयोजिका साधना वाष्र्णेय, नरेश अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, देवेंद्र मोहता, बीपी सिंह, राकेश वाष्र्णेय, आरसी नरूला, मदन मोहन, पुनीत पोद्दार, हरिमोहन गुप्ता, संजय वाष्र्णेय, मनोज स्वामी, राजीव शर्मा, संजय अग्रवाल, डॉ.रघुकुल दुबे, दिनेश सेकसरिया, आरएन वसिष्ठ, मुकेश अग्रवाल, संजीव जैन, कुणाल वाष्र्णेय, संजय वाष्र्णेय, आरएसएस जिला प्रचारक उमेश, नगर कार्यवाह मुकेश बंसल, व्यापार मंडल से जगदीश पंकज, विष्णु गौतम, सुरेंद्र वाष्र्णेय मानवाधिकार से प्रवीण वाष्र्णेय, मोहन लाल अग्रवाल, देवेंद्र गोयल, सांवलिया आदि उपस्थित रहे।