ईदगाह पर झंडा लगाने वाले ने अदालत में किया सरेंडर
शिकंजा आठ दिन पहले किया गया था शहर में धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास बजरंग दल के कार्यकर्ता सहित दो के खिलाफ दर्ज हुई थी रिपोर्ट
संवाद सहयोगी, हाथरस : ईदगाह पर भगवा झंडा लगाकर शहर में धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश करने वाले एक आरोपित ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
घटना 7 अक्टूबर 2018 की है। मुरसान गेट स्थित पुष्पांजलि गेस्ट हाउस में बजरंग दल का सम्मेलन था। गेस्ट हाउस के मुख्य द्वार को भगवा झंडों से सजाया गया था। रास्ते में भी झंडे लगाए गए थे। गेस्ट हाउस के ठीक सामने ईदगाह है। तैयारी के बीच कुछ युवकों ने खुराफात करते हुए ईदगाह के गेट पर दो झंडे लगा दिए। यही नहीं गेट को जोर से हिलाया भी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नारेबाजी भी की गई। कुछ युवकों ने इस घटना के फोटो खींचे व वीडियो बनाई। इन फोटो व वीडियो को फेसबुक पर पोस्ट कर दिया गया। घटना की जानकारी पर ईदगाह की देखरेख करने वालों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली सदर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवकों को खदेड़ा। झंडा लगाने वाले मौका देखकर भाग निकले। इसके बाद ईदगाह के बाहर फोर्स तैनात कर दी गई। मुरसान गेट चौकी इंचार्ज अनिल यादव ने फोटो के आधार पर सूरज यादव पुत्र लख्खो यादव निवासी श्रीनगर मोहल्ला जाटान तथा रवि बघेल पुत्र राजेंद्र ¨सह निवासी मुरसान गेट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। शहर कोतवाल जसपाल ¨सह पंवार ने बताया कि सूरज यादव ने सरेंडर कर दिया है। रवि की तलाश की जा रही है।