Move to Jagran APP

घर-घर दीप जलाएगी भाजपा : भवानी

बूथ स्तर तक टीम मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर काम शुरू होली पर दिवाली भाजपा ब्रज क्षेत्र संगठन मंत्री ने ली जिलाध्यक्षों की क्लास बूथ व अन्य प्रकोष्ठों पर मजबूत रणनीति बनाने को कहा

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 08:55 AM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 08:55 AM (IST)
घर-घर दीप जलाएगी भाजपा : भवानी
घर-घर दीप जलाएगी भाजपा : भवानी

जासं, हाथरस : लोकसभा चुनाव की अधिसूचना भले ही जारी न हुई हो लेकिन भाजपा ने बूथ स्तर तक टीम मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने की रणनीति तैयार कर ली है। भाजपा होली के सीजन में मोदी व योगी सरकार की योजनाओं का लाभ पाने वाले लाभार्थियों के घर पहुंचकर उनके यहां दीप जलाकर दीपोत्सव मनाएगी। यह कार्यक्रम जनवरी के अंतिम सप्ताह से शुरू होकर मार्च तक चलेगा।

loksabha election banner

शुक्रवार को भाजपा के ब्रज क्षेत्र के संगठन मंत्री भवानी ¨सह ने कैंप कार्यालय पर बैठक बुलाकर कासगंज, हाथरस, एटा, अलीगढ़ के जिलाध्यक्षों व लोकसभा क्षेत्र प्रभारियों को जीत का मंत्र दिया। संगठन मंत्री ¨सह ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बूथ जीतने की है, इसलिए बूथ स्तर पर टीम को मजबूत करें। फिर से बूथ स्तर पर बूथ समितियों व अध्यक्षों के सम्मान का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।

संगठन मंत्री ने 21 जनवरी को सेक्टर प्रभारियों, लोकसभा क्षेत्र प्रभारियों व जिलाध्यक्षों के साथ होने वाली बैठक की तैयारियों की भी समीक्षा की। समीक्षा बैठक के बाद वह कार्यकर्ताओं से भी मिले। जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल को बेदाग बिताया है। अन्य दलों ने अपने को सर्वोपरि मान लिया है। मोदी के विकास कार्यों को जनता ने सराहा है। इसलिए सभी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर कार्य करें। समीक्षा बैठक में जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, कासगंज जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी, अलीगढ़ जिलाध्यक्ष ठाकुर गोपाल ¨सह, विवेक सारस्वत, पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, मोहन पंडित, जिला महामंत्री संजय सक्सेना, विशाल गुप्ता, जितेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे। गठबंधन से कोई फर्क नहीं

पड़ेगा, फिर से मोदी सरकार

सिकंदराराऊ : भाजपा नेता अनिल महाजन ने कहा है कि सपा और बसपा का गठबंधन स्वार्थ का बंधन है। इससे भाजपा पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है। जनता सपा और बसपा की कारगुजारियों से अच्छी तरह परिचित है। इस बार उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.