विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hathras Weather: हाथरस में मौसम में आया बदलाव, दोपहर में तेज धूप से झुलसाया: शाम को बूंदाबांदी से मिली राहत

By Akash Raj Singh Edited By: Prateek Gupta
Published: Sat, 20 Jun 2026 09:28 PM (GMT+05:30)

हाथरस में शनिवार को भीषण गर्मी के बाद शाम को तेज आंधी और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया। हालांकि, ...और पढ़ें

हाथरस में शनिवार शाम बूंदाबांदी के बाद सड़कें गीली हो गईं।

हाथरस में शनिवार शाम बूंदाबांदी के बाद सड़कें गीली हो गईं।

जागरण संवाददाता, हाथरस। भीषण गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को पूरे दिन गर्मी व उमस ने परेशान किया। शाम को तेज आंधी आई। इसमें टिनशेड, तिरपाल व बाहर रखा सामान उड़ने लगा। कुछ देर के लिए सड़कों पर यातायात भी कम हो गया। इस दौरान हुई बूंदाबांदी ने मौसम सुहाना हो गया।

मौसम में बदलाव सुबह से ही दिख रहा था। दिनभर तेज धूप ने परेशानी बढ़ा रखी थी। सुबह सूर्य की किरणें पड़ते ही मौसम गर्म होने लगती है। दोपहर में तो गर्म हवाएं तन को झुलसाने लगती हैं। घरों व प्रतिष्ठानों में उमस भरी गर्मी के चलते रुकना मुश्किल हो रहा था। शाम होते ही अचानक तेज आंधी आई। इससे बाजारों में टिनशेड, तिरपाल व बाहर रखा सामान उड़ने लगा।

दुकानदारों से किसी तरह सामान को अंदर रखा। इसके साथ ही कुछ देर बूंदाबांदी हुई। हवाओं के चलने से मौसम सुहाना हो गया। इस दिन अधिकतम तापमान 39.1 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। सिकंदराराऊ, सादाबाद व सासनी में भी शाम के समय तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी व हल्की बारिश हुई

छह घंटे की कटौती ने बढ़ाई दिक्कतें

भीषण गर्मी में बिजली भी परेशान कर रही है। पूरे दिन करीब छह घंटे की कटौती की गई। दोपहर व रात में अधिक कटौती की जा रही है। अब तो ट्रिपिंग के साथ वोल्टेज उतार चढ़ाव की समस्या और बढ़ गई है। बिजली की यह समस्या मेंडूृ रोड, अलीगढ़ रोड, जलेसर रोड, महादेव नगर, नगला अलगर्जी, तमना गढ़ी सहित कई इलाकों में बनी रही। करीब 10 घंटे की कटौती होने से लोग परेशान हैं।

छह घंटे बंद रहेगी 10 मोहल्लों की बिजली

मरम्मत कार्य भी लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। रविवार को वाटरवर्क्स बिजलीघर में गणेशगंज फीडर पर मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके लिए सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक शटडाउन रहेगा।

करीब सात घंटे गणेशगंज, आर्यनगर, अटलटाल, नगला अलगर्जी, गोशाला रोड, सिटी स्टेशन, पुलिस लाईंस, सुखराम कालोनी सहित 20 मोहल्लाें में बिजली बंद रहेगी। अधिशासी अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही बिजली चालू करा दी जाएगी।