हाथरस के सादाबाद में बारदाने के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
हाथरस के सादाबाद कोतवाली स्थित ईदगाह कॉलोनी में एक बारदाने के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये ...और पढ़ें

गोदाम से उठता काला धुंआ।
HighLights
सादाबाद के ईदगाह कॉलोनी में बारदाने के गोदाम में आग।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, दमकल ने बुझाई।
जागरण संवाददाता, हाथरस। सादाबाद कोतवाली के ईदगाह कालोनी में बारदाने के गोदाम में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग से गोदाम में रखा सारा बारदाना जलकर राख हो गया। ईदगाह कालोनी निवासी अजाजुद्दीन का गोदाम इमरान ट्रेडर्स के नाम से संचालित था। पिछले दो वर्षों से यहां आलू कारोबारियों के लिए बारदाने का काम किया जा रहा था। बताया गया कि गोदाम में अचानक आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित इमरान के अनुसार गोदाम में रखा करीब 15 लाख रुपये कीमत का बारदाना जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट से आग लगी होगी।
