विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाथरस में हादसा, दाऊजी मेले से लौट रही वैन खंभे और पेड़ से टकराई; 10 घायल

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 25 Sep 2026 10:09 AM (IST)

हाथरस में दाऊजी मेले से लौट रही एक ईको वैन सादाबाद-जलेसर मार्ग पर भीषण हादसे का शिकार हो गई। तेज ...और पढ़ें

दुर्घटना के बाद बुरी तरह से क्षतिग्रस्त ईको वैन।

दुर्घटना के बाद बुरी तरह से क्षतिग्रस्त ईको वैन।

HighLights

  1. सादाबाद-जलेसर मार्ग पर खंभे और पेड़ से टकराई।

  2. हादसे में 10 युवक घायल, चार आगरा रेफर।

जागरण संवाददाता, हाथरस। दाऊजी मेले से लौट रहे युवकों की ईको वैन शुक्रवार तड़के भीषण हादसे का शिकार हो गई। सादाबाद-जलेसर मार्ग पर महरारा चौराहे से आगे मोड़ पर तेज रफ्तार ईको वैन अनियंत्रित होकर हाईटेंशन लाइन के खंभे को तोड़ते हुए पेड़ से जा टकराई।

हादसे में एक किशोर समेत 10 युवक घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर किया गया है। नगला मेवा गांव के युवकों ने गुरुवार शाम दाऊजी मेला देखने का प्लान बनाया था। इसके लिए गांव की ईको वैन किराए पर ली गई थी।

इसमें 14 वर्षीय अमित उर्फ टैंटा, सनी, अंशु, दीपू, सतेंद्र, रवींद्र, विष्णु, चालक कृष्णा और सहपऊ निवासी यशपाल समेत अन्य सवार थे। सभी गुरुवार शाम मेला देखने हाथरस गए थे। शुक्रवार तड़के लौटते समय सादाबाद-जलेसर मार्ग पर हादसा हो गया। मोड़ पर वैन अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि खंभा और पेड़ दोनों टूट गए और वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

चालक कृष्णा, अमित, यशपाल और करन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें आगरा रेफर किया गया है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सूचना पर स्वजन अस्पताल पहुंच गए।