विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाथरस: अवैध मिट्टी खनन के दौरान माफियाओं में टकराव, ट्रैक्टर चालक की हत्या

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 09 Oct 2026 10:49 AM (IST)

हाथरस में अवैध मिट्टी खनन के दौरान खनन माफियाओं के बीच हुए टकराव में एक ट्रैक्टर चालक की हत्या कर ...और पढ़ें

हाथरस में घटनास्थल पर जुटी भीड़ और पुलिस। इनसेट में मृतक बौबी का फाइल फोटो।

हाथरस में घटनास्थल पर जुटी भीड़ और पुलिस। इनसेट में मृतक बौबी का फाइल फोटो।

HighLights

  1. हाथरस में अवैध मिट्टी खनन के दौरान माफियाओं में टकराव।

  2. पुलिस-प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश।

जागरण संवाददाता, हाथरस। हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर और ढडौली के बीच अवैध मिट्टी खनन के दौरान खनन माफियाओं में आपसी टकराव हो गया। झगड़े में एक ट्रैक्टर चालक की हत्या कर दी गई। आरोपित जेसीबी और ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए।

हसायन निवासी बौबी के स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया है। गुरुवार रात अवैध खनन हो रहा था। सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो खेत में बौबी का शव पड़ा मिला। मिट्टी उठाने वाला लोडर एक खेत में फंसा था जबकि खनन तीसरी जगह हो रहा था। सूचना पर मृतक के स्वजन बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और शव उठाने नहीं दे रहे थे। पुलिस ने समझा-बुझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बताया जा रहा है कि खनन गांव ढडौली के प्रवीण कुमार के खेत में हो रहा था। घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश है। स्वजन का कहना है कि बिना सूचना दिए सभी चालकों के गायब होने से हत्या की आशंका और गहरी हो रही है। क्षेत्र में लंबे समय से बड़े स्तर पर अवैध मिट्टी खनन हो रहा है।

रोजाना दर्जनों ट्रैक्टर मुख्य मार्गों से गुजरते हैं। रात में कोतवाली के सामने से भी खनन होता है। कार्रवाई न होने से पुलिस और तहसील प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मिलीभगत पर रोक लगती तो यह घटना न होती।