विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाथरस: प्रेमिका को बाइक पर घुमा रहा था युवक, घर वालों की पड़ गई नजर; जमकर पीटा

By Sachin Singh Edited By: Prateek Gupta
Published: Sat, 05 Sep 2026 09:33 PM (IST)

हाथरस के सादाबाद में बुआ के घर आए युवक को प्रेमिका के साथ बाइक पर घूमने पर युवती के परिजनों ...और पढ़ें

AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर।

AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. पिटाई से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

  2. हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए आगरा रेफर।

संवाद सूत्र, सादाबाद (हाथरस)। बुआ के घर त्योहार मनाने आया युवक प्रेमिका को बाइक पर घुमाने निकला तो युवती के स्वजन ने दोनों को गांव के बाहर पकड़ लिया और युवक की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में युवक बेहोश हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी सादाबाद में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया।

सादाबाद क्षेत्र के एक गांव का है। टूंडला, फिरोजाबाद निवासी युवक बुआ के घर आया था। उसका इसी गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। शनिवार सुबह युवती स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली और युवक के साथ बाइक पर चली गई। देर तक वापस न लौटने पर स्वजन को शक हुआ और तलाश शुरू की

दोपहर दोनों गांव के बाहर बाइक से उतर रहे थे, तभी परिवार के लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और युवक को पीट-पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची बुआ पक्ष और पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।