विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वाहनों के लिए 12 घंटे बंद रहेगा मुरसान का रेलवे फाटक, नौ अक्टूबर के लिए लागू किया रूट डायवर्जन

Published: Wed, 08 Oct 2025 09:57 AM (IST)

पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रेलखंड पर मरम्मत कार्य के चलते हाथरस-मुरसान के बीच रेलवे क्रासिंग गेट 9 अक्टूबर को 12 ...और पढ़ें

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

HighLights

  1. हाथरस-मुरसान रेलवे क्रासिंग गेट बंद
  2. मरम्मत के कारण 12 घंटे यातायात बाधित
  3. नौ अक्टूबर को मार्ग परिवर्तन लागू

जागरण संवाददाता, हाथरस। पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रेलखंड पर इन दिनों मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इसके चलते नौ अक्टूबर को हाथरस-मुरसान के मध्य स्थित रेल क्रासिंग के गेट को वाहनों के आवागमन के लिए 12 घंटे बंद रखा जाएगा। इस दौरान सभी वाहन रूट डायवर्ट कर निकाले जाएंगे।

मरम्मत कार्य किया जाएगा

हाथरस व मुरसान के बीच रेलवे क्रासिंग गेट संख्या 324 सी पर मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इसके लिए इस रेल फाटक को नौ अक्टूबर की सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक 12 घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। इस मार्ग से गुजरने वाले सभी वाहनों को रूट डायवर्ट करके निकाला जाएगा।

धीमी गति से निकाली जाएंगी ट्रेन

इसी तरह इस गेट से मथुरा-कासगंज की ओर जाने वाले सभी ट्रेनों को काशन देकर व धीमी गति से निकाली जाएंगी। सीनियर सेक्शन इंजीनियर अंकुर ने बताया कि मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद इस रेल फाटक को वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।

एक घंटे के लिए कल बंद रहा था

मुरसान कस्बे में मंगलवार को रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य किया गया। इस कार्य के चलते रेलवे फाटक करीब एक घंटे से अधिक समय तक टुकड़ों में बंद रहा, जिससे कस्बे में जाम की स्थिति बन गई और आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।रेलवे कर्मचारियों द्वारा यह मरम्मत कार्य किया जा रहा था। फाटक बंद होने के बावजूद, कई बाइक सवार लोग अपनी बाइकों को जबरन फाटक के नीचे से निकालने का प्रयास करते रहे।

रेलवे कर्मचारियों के बार-बार मना करने के बावजूद भी लोगों का आवागमन पूरी तरह से नहीं रुक सका। इस दौरान रेलवे कर्मचारियों को लोगों से नोकझोंक का भी सामना करना पड़ा। रेलवे फाटक बंद होने के कारण, इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से होकर निकलना पड़ा, जिसके चलते पूरे कस्बे में यातायात बाधित रहा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।