बड़ी लापरवाही आई सामने...हाथरस नगर पालिका के दस्तावेज सड़क पर बिखरे; कबाड़ियों ने बटोरे
हाथरस नगर पालिका का एक ट्रैक्टर ट्रॉली पुराने रिकॉर्ड के कागजात ले जाते समय बागला महाविद्यालय के सामने सड़क पर ...और पढ़ें

ट्रैक्टर ट्रॉली से सड़क पर बिखरते जा रहे सरकारी कागज लाल घेरे में। सीसीटीवी फुटेज
जागरण संवाददाता, हाथरस। नगर पालिका का एक ट्रैक्टर ट्रॉली में पुराने रिकार्ड के कागज लेकर जा रहा था। तभी बागला महाविद्यालय के सामने से जाते समय अचानक उसका डाला खुल गया। इससे पत्रावलियां सड़क पर बिखर गईं। उन्हें इकट्ठा करने के लिए कबाड़ी सड़क पर दौड़ पड़े।
शहर में बागला महाविद्यालय मार्ग पर दोपहर के समय एक ट्रैक्टर ट्राॅली दौड़ती हुई जा रही थी। तभी उसका डाला खुल गया और उसमेंसे पत्रावलियां व कागज सड़क पर बिखर गए। इसे देखते ही वहां से गुजर रहे कबाड़ी उसे समेटने के लिए दौड़ पड़े। वहां पर भीड़ लग गई। जब इन प्रपत्रों को देखा गया तो उनमें डाकघर की पासबुक सहित अन्य प्रपत्र काफी संख्या में थे।
हालांकि ट्राॅली को तिरपाल से ढककर ले जाया जा रहा था। अचानक डाला खुलने से यह उसमें रखी यह सामग्री बिखर गई। इस तरह सामग्री सड़क पर देखकर बड़ी लापरवाही लोग बताने लगे। आखिरकार ट्रैक्टर ट्राॅली में यह प्रपत्र कहां ले जाए जा रहे थे। इस तरह के सवाल भी रहे।
इस संबंध में नगर पालिका के ईओ रोहित सिंह ने बताया कि कार्यालय में इस समय मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसमें वहां से निष्प्रयोज्य सामग्री को हटाया जा रहा है। वर्षाें पुरानी कबाड़ ले जाया जा रहा था। उसमें कोई जरूरी प्रपत्र नहीं है।
