विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाथरस में रेडीमेड गारमेंट्स फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 11 Sep 2026 11:16 AM (IST)

हाथरस के गौशाला रोड पर एमटीसी कपड़ा शोरूम और रेडीमेड फैक्ट्री में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। शॉर्ट ...और पढ़ें

बेनीराम बाग के पास फैक्ट्री में लगी आग के दौरान उठतीं लपटें।

बेनीराम बाग के पास फैक्ट्री में लगी आग के दौरान उठतीं लपटें।

HighLights

  1. हाथरस के गौशाला रोड पर एमटीसी शोरूम में आग लगी।

  2. पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जागरण संवाददाता, हाथरस। सदर कोतवाली क्षेत्र में गौशाला रोड पर बेनीराम बाग के पास गुरुवार देर रात एमटीसी कपड़ा शोरूम और ऊपरी मंजिल पर बनी रेडीमेड कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। शोरूम भाजपा कार्यालय के पीछे है, जिसका संचालन चक्की बाजार निवासी रानू गुप्ता और उनकी पत्नी करती हैं।

बताया गया कि आग लगने के आधा घंटे बाद फैक्ट्री मालिक को पता चला। वह एक घंटे पहले ही घर गए थे। आग तेजी से फैली और कुछ ही देर में फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा लपटों की चपेट में आ गया। ऊपरी मंजिल से ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देख पूरे इलाके में दहशत फैल गई। लोगों को आग घरों तक पहुंचने का डर सताने लगा

फायर स्टेशन से कई दमकलें मौके पर पहुंचीं। सदर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। संकरे रास्ते और ऊपरी मंजिल पर आग होने से दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आसपास घनी आबादी और पास में भाजपा जिला कार्यालय होने से अफरातफरी रही।

करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद रात 12 बजे से शुरू हुआ आग बुझाने का अभियान सुबह छह बजे खत्म हुआ। आग के दौरान शीशे पटाखे की तरह टूट रहे थे। फर्म की प्रोपराइटर प्रेरका गुप्ता ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी और लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।