हाथरस दाऊजी मेले में ऐतिहासिक कुश्ती दंगल, पहली बार लागू होंगे WFI के नियम
हाथरस के श्री दाऊजी महाराज मेले में पहली बार अखिल भारतीय कुश्ती दंगल का आयोजन डब्ल्यूएफआई नियमों के तहत होगा, ...और पढ़ें

दाऊजी मेले में होने वाले दंगल के बारे में जानकारी देते समिति पदाधिकारी।
जागरण संवाददाता, हाथरस। श्री दाऊजी महाराज के 115वें मेले में अखिल भारतीय कुश्ती दंगल का विशाल आयोजन किया जा रहा है। दंगल को ऐतिहासिक बनाने के लिए दंगल संयोजक विपुल गौड़ और दंगल कमेटी विशेष प्रयास कर रही है।
मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया कि पहले दिन हाथरस दाऊजी मेले में पहली बार डब्ल्यू एफ आई के नियमों के अनुसार कुश्ती का आयोजन होगा। इसमें कुश्ती संघ के अधिकारियों के निर्देशन में रेफरी सहित लगभग 100 से अधिक पुरुष व महिला पहलवान अलग-अलग भार वर्ग में कुश्ती लड़ेंगे।
पुरुषों के लिए 57-65, 65-85 और 85 किलो से ऊपर तथा महिलाओं के लिए 55-60, 65-70 किलो वर्ग में मुकाबले होंगे। प्रत्येक वर्ग में गोल्ड, सिल्वर और ब्रान्ज मेडल देकर विजेता घोषित किए जाएंगे। इससे स्थानीय अखाड़ों के पहलवानों को संघ के नियमों की जानकारी के साथ करियर के नए अवसर मिलेंगे।
18 से 22 सितंबर तक परम्परागत दंगल होगा, जिसमें देश-विदेश के नामचीन पहलवानों की कुश्ती देखने को मिलेगी। दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद व कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह रहेंगे।
प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य, सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, विधायक अंजुला माहौर, वीरेंद्र राणा, प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू, प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर, मंत्री यतेन्द्र शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि रहेंगे।
शोभायात्रा सुबह आठ बजे अटल टाल बगीची गौशाला रोड से शुरू होकर मिठाई चौराहा, सरकुलर रोड, पत्थर वाला बाजार, देवी बाग, कमला बाजार, सराफा चौराहा, नया गंज, जामा मस्जिद होते हुए दाऊजी मंदिर दंगल अखाड़े पर साढ़े 11 बजे संपन्न होगी।
