विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाथरस में चोरों ने बैंक कर्मी के मकान को बनाया निशाना, लाखों की नगदी और ज्वेलरी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Published: Mon, 06 Apr 2026 06:30 PM (IST)

हाथरस के दमदपुरा मोहल्ले में रेलवे स्टेशन के पास एक बैंक कर्मी के घर में चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. हाथरस में बैंक कर्मी के घर लाखों की चोरी हुई।

  2. चोरों ने एक लाख नकद और लाखों के आभूषण चुराए।

  3. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, हाथरस। रेलवे स्टेशन के समीप मोहल्ला दमदपुरा में एक मकान के झीने का ताला तोड़कर अज्ञात चोर एक लाख रुपये नगदी तथा लाखों रुपए की ज्वैलरी चुरा कर ले जाने में सफल रहे हैं। चोरी की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और चोरी के मामले की जानकारी हासिल की है।

सिकंदराराऊ के मोहल्ला दमदपुरा नई कालोनी निवासी महेंद्र प्रकाश सिंह मेरठ स्थित कोआपरेटिव बैंक में तैनात है। शनिवार की शाम उनकी पत्नी स्नेह लता अपने भतीजे आदित्य के साथ अपनी बेटी शिल्पी के यहां हाथरस एक कार्यक्रम में गई हुई थी।

वहीं, आदित्य के पिता कृपा शंकर अपने घर मैनपुरी जाने के लिए रविवार की दोपहर बाइक उठाने के लिए घर पर पहुंचे। उन्होंने ऊपर झीने का गेट खुला हुआ देखा जिसकी सूचना उन्होंने अपनी बहन स्नेहलता को हाथरस दी वहीं सूचना मिलते ही तुरंत स्नेहलता शाम सात बजे अपने भतीजे आदित्य के साथ घर आ गयी।

यहां उन्होंने देखा कि घर में रखे एक लाख रुपये नगदी और लाखों रुपये की आभूषण गायब थे। कमरों में रखे बख्से में से भी सामान इधर उधर बिखरा हुआ था व दीवार पर पैरों के निशान है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर घर पर पहले से ही फ़िराक़ में थे कि कब स्नेहलता घर से जाएं और वह हाथ साफ कर सकें।

स्नेह लता का भतीजा आदित्य लगभग नौ वर्ष से अपनी बुआ के पास रह रहा है और कस्बे के एक पब्लिक स्कूल से दसवीं कर रहा है, आदित्य और स्नेहलता घर पर अकेले रहते थे।

वहीं आनन-फानन में एक मंगलसूत्र अंगूठी छोड़कर चोर छोड़ जाने में सफल रहे है। बताया जाता है कि मकान स्वामी महेंद्र प्रकाश के एक बेटा व एक बेटी यूपी पुलिस में तथा एक बेटा सीआरपीएफ में है व एक बेटा यूपीएससी की तैयारी कर रहा है।