स्वतंत्रता दिवस की जगह 'गणतंत्र' की शुभकामना
होर्डिग में बरती गई लापरवाही
By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Aug 2018 12:59 AM (IST)Updated: Fri, 17 Aug 2018 12:59 AM (IST)
संवाद सूत्र, हाथरस : सासनी नगर पंचायत प्रशासन की उदासीनता से लोगों को शुभकामना देने के लिए लगाए गए होर्डिंग में स्वतंत्रता दिवस की जगह गणतंत्र दिवस लिख दिया, जिससे यह होर्डिंग उपहास का कारण बन गया। जानकारी होते ही आनन फानन इस गलती को सुधार लिया गया।
नगर पंचायत द्वारा कार्यालय के पास लगाए गए होर्डिंग पर चेयरमैन व सभासदों का फोटो भी लगा था, जिस पर गणतंत्र दिवस की शुभकामना लिखा हुआ था। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना लिखा जाना था। इस संबंध में चेयरमैन लालता प्रसाद का कहना है कि बैनर बनाने वाले ने गलती की है, नगर पंचायत प्रशासन ने कोई गलती नहीं की है। इसकी शिकायत बैनर बनाने वाले से की जा चुकी है। बैनर रात्रि में देर से आए थे, जिन्हें रात में ही लगा दिया था। इस गलती को सुधार लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें