गेंदालाल चौधरी रालोद छोड़ फिर बसपा में लौटे
संस हाथरस पूर्व विधायक गेंदालाल चौधरी की बहुजन समाज पार्टी में फिर से वापसी हो गई।
संस, हाथरस : पूर्व विधायक गेंदालाल चौधरी की बहुजन समाज पार्टी में फिर से वापसी हो गई। सोमवार को वे रालोद छोड़कर बसपा में शामिल हो गए। यह जानकारी बसपा के जिलाध्यक्ष बनीसिंह जाटव ने दी। गेंदालाल चौधरी वर्ष 2007 में सासनी विधानसभा क्षेत्र और 2012 में हाथरस विधानसभा क्षेत्र से बसपा से विधायक रह चुके हैं। दिसंबर 2016 में शहर सीट से उनकी टिकट कटने के बाद वह बसपा से अलग हो गए थे। इसके बाद वह रालोद में शामिल हुए थे। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने सदर सीट से रालोद की टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए थे। तब से वह रालोद के जिलाध्यक्ष पद का जिम्मा संभाल रहे थे। सोमवार को उनकी बसपा में फिर से वापसी हो गई। गेंदालाल चौधरी का कहना है कि उन्हें बहनजी ने फिर से पार्टी में शामिल होने का आदेश दिया है। उनके आदेश को टाल नहीं सकते।