ऑनलाइन शॉपिंग में ठगे 80 हजार
संसू हाथरस सादाबाद में ऑनलाइन शॉपिंग में एक और व्यक्ति ठगी का शिकार हो गया। खुद को फौजी बता बाइक के 80 हजार रुपये ठग लिए।
संसू, हाथरस : सादाबाद में ऑनलाइन शॉपिंग में एक और व्यक्ति ठगी का शिकार हो गया। खुद को फौजी बता बाइक के 80 हजार रुपये ठग लिए। एदलपुर निवासी करन उपाध्याय पुत्र संजीव उपाध्याय ने तहरीर में कहा है कि ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी ओएलएक्स के माध्यम से एक बाइक का सौदा हुआ था। मोबाइल एप के माध्यम से मिले संपर्क सूत्र पर बात करने पर बाइक स्वामी ने खुद को फौजी बताया। संबंधित पहचान पत्र वाट्सएप के माध्यम से शिकायतकर्ता को भेजे। सौदा तय होने के बाद फौजी ने पेटीएम के माध्यम से 80 हजार प्राप्त करने के बाद भी बाइक की डिलीवरी नहीं की। बाद में फोन करने पर आरोपित कथित फौजी गाली-गलौज करने लगा। बाइक सवारों ने महिला से की मारपीट
संसू, सादाबाद : सुनीता देवी पत्नी विजय कुमार शर्मा निवासी रहपुरा करकौली ने मारपीट के मामले में कोतवाली में तहरीर दी है। पीड़िता ने बताया कि वह बुध बाजार में खरीदारी करने आई थी। कृष्णा टाकीज के निकट दो बाइकों पर सवार छह लोगों ने उसके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। इससे पीड़िता को चोटें आई हैं।