दुर्घटना के शिकार हुए चार दोस्त, एक की मौत
गांव गिजरौली के पास की घटना, तीन की हालत गंभीर ब्लर्ब- दो बाइकों से शादी समारोह से लौट रहे थे सभी दोस्त, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा
जागरण संवाददाता, हाथरस : आगरा रोड पर गांव गिजरौली में देर रात चार दोस्त दुर्घटना के शिकार हो गए। चारों दावत खाकर दो बाइकों से गांव लौट रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि तीन घायलों को अलीगढ़ रेफर किया गया। इनमें एक की हालत नाजुक है।
अलीगढ़ रोड स्थित गांव तमनागढ़ी के मोहन ¨सह (22) पुत्र बनी ¨सह बुधवार रात पड़ोसी भरत चौधरी, दोस्त राजेश व नवीन पुत्रगण छोटेलाल निवासी तमनागढ़ी के साथ शादी समारोह में गए थे। आगरा रोड पर मीतई बिजली घर के सामने स्थित गेस्ट हाउस में शादी थी। रात 12 बजे चारों दो बाइकों से लौट रहे थे। गांव गिजरौली पार करते ही बंबा के पास अज्ञात वाहन ने इनकी बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को खबर दी। पीआरवी व कोतवाली सदर पुलिस घायलों को जिला अस्पताल लेकर आई। यहां मोहन ¨सह को मृत घोषित कर दिया गया। भरत चौधरी को भी काफी चोट थी तथा उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई थी। भरत, राजेश व नवीन को रेफर किया गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। यहां शव देख चीख-पुकार मच गई। मृतक के भाई कुशलपाल ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
चंदपा में दुर्घटनाग्रस्त हुई
बाइक, एक युवक घायल
हाथरस : गौरव (22) पुत्र ओमवीर निवासी जलालपुर, हाथरस जंक्शन की बहन की शादी 25 फरवरी को है। गौरव सादाबाद कार्ड बांटने गए थे। वहां से लौटते समय चंदपा पर महिला को बचाने के प्रयास में बाइक हाईवे के किनारे लगी रे¨लग में जा घुसी। हादसे में गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में चोट आई है। जिला अस्पताल से उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
कुरसंडा मोड़ पर कार
व बस में हुई भिड़ंत
सादाबाद : गुरुवार को हाईवे पर कुरसंडा मोड़ के निकट बाइक को बचाने के चक्कर स्कार्पियो कार रोडवेज बस से टकरा गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। कुछ देर के लिए यातायात जरूर बाधित हुआ। पुलिस ने पहुंचकर यातायात सुचारु कराया।