भूमि पर कब्जे के विवाद में फायरिग
संसू हाथरस सादाबाद में चौधरी चरण सिंह चौराहा स्थित एक भूखंड पर निर्माण व कब्जे को लेकर शुक्रवार रात दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में फायरिंग भी हुई। पुलिस ने डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। एक असलाह भी कब्जे में ले लिया है।
संसू, हाथरस : सादाबाद में चौधरी चरण सिंह चौराहा स्थित एक भूखंड पर निर्माण व कब्जे को लेकर शुक्रवार रात दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में फायरिंग भी हुई। पुलिस ने डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। एक असलाह भी कब्जे में ले लिया है।
चौधरी चरण सिंह चौराहे ही पर प्रतिमा के सामने स्थित एक भूखंड जवाहर बाजार निवासी एक व्यक्ति का है, जिस पर दूसरे पक्ष के लोग अपना कब्जा बता रहे थे। पहले पक्ष के लोगों ने अधिकारियों के आदेश पर शुक्रवार की रात भूखंड पर शटर आदि लगवा रहे थे। पता चलने पर दूसरे पक्ष के लोग पहुंच गए। दोनों पक्षों में नोकझोंक के दौरान पुलिस पहुंच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिसकíमयों ने करीब डेढ़ दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। कस्बा इंचार्ज डिप्टी सिंह के मुताबिक एक व्यक्ति से एक असलहा बरामद किया गया है। कुछ लोग दबी जुबान से बताते हैं कि प्लाट पर कब्जे को लेकर फायरिंग भी हुई है। बाद में कुछ जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे।
वर्जन-
भूमि पर कब्जे के विवाद की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचा था। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। एक व्यक्ति से असलहा भी बरामद हुआ है।
-योगेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी सादाबाद