Move to Jagran APP

डीजे पर डांस के विवाद में फाय¨रग, एक घायल

जासं, हाथरस : हाथरस जंक्शन के एक गांव में शादी समारोह के दौरान मारपीट हो गई। शनिवार देर रात डीजे पर डांस के दौरान मारपीट हुई तथा किसी ने फाय¨रग भी कर दी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 12:59 AM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 12:59 AM (IST)
डीजे पर डांस के विवाद  में फाय¨रग, एक घायल
डीजे पर डांस के विवाद में फाय¨रग, एक घायल

जासं, हाथरस : हाथरस जंक्शन के एक गांव में शादी समारोह के दौरान मारपीट हो गई। शनिवार देर रात डीजे पर डांस के दौरान मारपीट हुई तथा किसी ने फाय¨रग भी कर दी। इस मारपीट में एक युवक घायल भी बताया जा रहा है, जिसका उपचार प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। पुलिस में प्रकरण की शिकायत नहीं की गई है। भाभी से बात करने से

loksabha election banner

मना करने पर मारपीट

जासं, हाथरस : चंदपा में कुछ युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा। दअसल युवक की विधवा भाभी से सासनी का एक युवक फोन पर बात करता है। पिछले कई महीन से दोनों फोन पर बात करते हैं। जब इस बात की जानकारी युवक को हुई तो उसने विरोध किया। शनिवार को महिला के देवर ने फोन लेकर सासनी के युवक को धमका दिया था। दोनों ओर से जमकर कहासुनी हुई। इस पर युवक अपने साथियों के साथ चंदपा आ धमका। यहां महिला के देवर को जमकर पीटा। मारपीट में देवर के सिर में चोट आई है। शिकायत पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है। ¨रकू की हत्या में सुराग जुटा रही पुलिस

हाथरस : हिस्ट्रीशीटर व नशा कारोबारी रमन उर्फ ¨रकू गुप्ता की हत्या में पुलिस अभी तक खाली हाथ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। इसके कारण जहर से मौत की आशंका जाहिर की जा रही है। ¨रकू से जुड़े हर तथ्य को पुलिस खंगालने में जुटी है। पुलिस ने फिलहाल हत्या में मामला तरमीम नहीं किया है। जानकारी के अनुसार शव मिलने के बाद से परिजन भी अभी तक पुलिस से नहीं मिले हैं। महिला ने पकड़ा कपड़ा चोर

हाथरस : लेबर कॉलोनी में कपड़े प्रेस करने वाली महिला की दुकान से रोजाना कपड़े चोरी हो रहे थे। खंदारी गढ़ी की रहने वाली विमला देवी के अनुसार वे पिछले तीन दिन से परेशान थीं। ग्राहकों के कपड़े चोरी हो रहे थे। रविवार की दोपहर महिला ने एक चोर को रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपित युवक की जमकर पिटाई की गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बाद में उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

आपसी विवाद में प्रधान समेत आधा दर्जन घायल

संवाद सूत्र, हसायन : गांव जरेरा में रविवार देर रात आपसी विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि दो पक्ष आमने-सामने आ गए। घटना में दोनों पक्षों से प्रधान समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। गांव में कुछ दिन पूर्व आपसी लेनदेन का विवाद गांव के ही युवकों के बीच हुआ था जिसे गांव प्रधान सुनील कुमार ने निबटा दिया था, लेकिन दूसरा पक्ष इसे लेकर प्रधान से रंजिश मानने लगा और रविवार देर रात एक पक्ष के लोगों ने रात आठ बजे प्रधान सुनील कुमार व गांव के ही भोला से कहासुनी की। फिर देखते-देखते दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई। मारपीट की घटना में प्रधान सुनील उनकी पत्नी मीना देवी, अभय व दूसरे पक्ष से भोला, विजय, राजेश घायल हो गए। इन सभी का उपचार सीएचसी में जारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.