Move to Jagran APP

कस्बों में देर रात तक आतिशबाजी

कस्बों और देहात क्षेत्रों में भी दीपोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। घरों में पूजा-अर्चना की गई। रविवार को गोवर्धन पूजा के साथ देहात के बाजारों में भैयादूज पर्व पर खरीदारी के लिए दिनभर भीड़ लगी रही।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Nov 2020 12:19 AM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2020 12:19 AM (IST)
कस्बों में देर रात तक आतिशबाजी
कस्बों में देर रात तक आतिशबाजी

जागरण टीम, हाथरस : कस्बों और देहात क्षेत्रों में भी दीपोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। घरों में पूजा-अर्चना की गई। रविवार को गोवर्धन पूजा के साथ देहात के बाजारों में भैयादूज पर्व पर खरीदारी के लिए दिनभर भीड़ लगी रही।

loksabha election banner

सिकंदराराऊ में दीपावली पर्व पर दिन ढलते ही घरों में दीप जलाए गए। लक्ष्मी-गणेश की पूजा करते हुए एक दूसरे को लोगों द्वारा दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं। रातभर आतिशबाजी होती रही। रविवार की सुबह महिलाओं ने जगह-जगह स्याहू माता की पूजा की।

उसके बाद गोवर्धन सजाकर उनकी पूजा की गई। विष्णु सक्सेना ने अपने घर पर रंगोली सजाई। वहीं नर्मदेश्वर मंदिर पर महिलाओं ने दीप जलाकर पूजा-अर्चना की।

सासनी: दीपावली पर यहां भी आतिशबाजी की गूंज रही। शाम से ही परिवार की तरक्की, सुख-समृद्धि के लिए घरों व प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी-गणेश की पूजा की गई। दूसरे दिन गोवर्धन महाराज सजाकर उनकी खील व बतासों से पूजा की गई। हनुमान मंदिर, पथवारी मंदिर, चामड़ मंदिर पर अन्नकूटी की प्रसादी का वितरण किया गया। मंदिरों पपर भजन-कीर्तन भी किया गया।

सादाबाद : दीपावली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शाम को लक्ष्मी-गणेश की पूजा की गई। पटाखों की बिक्री के लिए छावी मियां के बाद में दुकानें लगाई गई थीं। दूसरे दिन बच्चों के जगने से पूर्व स्याहू माता की पूजा की गई। इसके बाद गोबर से गोवर्धन महाराज घरों में सजाए गए। भैयादूज के लिए कस्बे के बाजारों में नारियल गोला व मिष्ठान की दुकानों पर खूब भीड़ रही। खाली हो गए एटीएम, कैश

के लिए परेशान हुए लोग

संस, हाथरस : बैंकों में तीन दिन का अवकाश होने के कारण कैश के लिए लोग एटीएम से चिपके रहे। रविवार की सुबह तक शहर के अधिकतर एटीएम खाली हो गए थे। दीपावली पर्व पर लोगों को कैश के लिए एटीएम का सहारा लेना पड़ा। इसके चलते शहर में नयागंज, बेनीगंज, अलीगढ़ रोड, आगरा रोड, जलेसर रोड आदि स्थानों पर लगे विभिन्न बैंकों के एटीएम में कैश नहीं होने से ग्राहकों को इधर-उधर भटकना पड़ा। शाम तक तो प्राइेवेट बैंकों के एटीएम में भी कैश नहीं था। कुछ लोगों ने कैश की कमी को पूरा करने के लिए अलीगढ़, मथुरा आदि जनपदों का सहारा लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.