शादी में गए परिजन, विवाहिता ने दी जान
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव चितावर में मंगलवार को दो देवरों की गई थी बरात हताशा का हश्र शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस छानबीन में जुटी इस घटना से शादी वाले घर में मचा कोहराम पुलिस छानबीन में जुटी
संवाद सहयोगी, हाथरस : बुधवार की सुबह चंदपा क्षेत्र के गांव चितावर में एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मंगलवार को उसके दो देवरों की बरात गई थी। तभी उसने आत्मघाती कदम उठाया। परिवार की खुशियों को ग्रहण लग गया। पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर उसके परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
टूंडला के गांव जानपाई निवासी बीरबल ने अपनी 28 वर्षीय पुत्री रतनेश की शादी दस साल पूर्व गांव चितावर निवासी दिगंबर के पुत्र बच्चन सिंह के साथ की थी। शादी के बाद परिवार हंसी खुशी से रह रहा था। मंगलवार को विवाहिता के दो देवर शिव कुमार और मनीष की बरात गई थी। परिवार में खुशी का माहौल था। विवाहिता तथा उसके बच्चे घर पर ही रह गए। अन्य परिजन शादी में शामिल होने चले गए। बुधवार की सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों व प्रधान ने चंदपा पुलिस को सूचना दी कि रतनेश ने फांसी लगाकर जान दे दी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव लटका हुआ था। पुलिस ने शव उतारकर परिजनों को सूचित किया। उसने तीन छोटे बच्चों को रोते बिखलते छोड़ा है।
इस घटना से शादी वाले घर में कोहराम मच गया। पुलिस छानबीन में जुटी है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि कोई तहरीर नहीं आई है।
पेड़ के नीचे पड़ा मिला साधु
का शव, नहीं हुई शिनाख्त
संस, हाथरस : मंगलवार रात हाथरस जंक्शन के गांव भोपतपुर में नीम के पेड़ के पास 50 वर्षीय साधु का शव सड़ी गली हालत में मिला। शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक कई दिन पूर्व मौत हुई है। मौके से कुछ बर्तन और गांजा आदि भी मिला है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार के मुताबिक साधु ने गेरुआ वस्त्र पहन रखे थे।