Move to Jagran APP

भाजपा की रीति और नीति के बारे में बताया

वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 12:44 AM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 12:44 AM (IST)
भाजपा की रीति और नीति के बारे में बताया
भाजपा की रीति और नीति के बारे में बताया

जासं, हाथरस : रविवार को भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग शुरू हो गया। इसमें भाजपा के इतिहास और विकास के अलावा राजनीति में आए बदलाव पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा की रीति नीति समझाया गया।

loksabha election banner

रमणकुंज गेस्ट हाउस में हुए कार्यक्रम में पदाधिकारियों को महिला मोर्चा ने रोली का टीका लगाकर स्वागत किया। उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, मंडल प्रभारी आचार्य महेंद्र सिंह, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रथम सत्र की शुरुआत आचार्य महेंद्र सिंह ने भाजपा का इतिहास व विकास यात्रा बताकर की। मास्टर सत्यपाल सिंह ने हमारा विचार परिवार पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ नेता गिर्राज किशोर वशिष्ठ ने आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा के बारे में बताया। डॉ.हरिओम प्रकाश वाष्र्णेय ने 2014 के बाद राजनीति में आये बदलाव और हमारा दायित्व के बारे में प्रकाश डाला। भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह पुंढीर ने व्यक्तिगत, सामाजिक व नैतिक विकास पर प्रकाश डाला।

उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी वाष्र्णेय, अशोक गोला, दिनेश शर्मा, हरिशंकर, सुनील वर्मा एडवोकेट, रजत अग्रवाल, सुचेता जॉन, रमेश राजपूत, रमन माहौर, विवेक गुप्ता, अमित भौतिका, वासुदेव माहौर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, राजकुमारी चौहान, शालिनी पाठक, पूनम शर्मा, मनीषा गोस्वामी, मुबीन खान, मुकेश सोनी, संध्या आर्य आदि मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.