Move to Jagran APP

सेनानियों की बदौलत देश को मिली आपातकाल से मुक्ति

लोकतंत्र रक्षक सेनानी के घर जाकर भाजपाइयों ने किया सम्मान - 1975 की काली रात को कोई लोकतंत्र प्रेमी भूल नहीं सकता

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Jun 2020 12:56 AM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2020 06:06 AM (IST)
सेनानियों की बदौलत देश को मिली आपातकाल से मुक्ति
सेनानियों की बदौलत देश को मिली आपातकाल से मुक्ति

संस, हाथरस : लोकतंत्र रक्षक सेनानी व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र आर्य का लोकतंत्र की रक्षा में किए गए योगदान हेतु भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनके निवास पर जाकर फूल-माला, दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र रक्षक सेनानियों के बलिदान और संघर्ष की बदौलत ही देश को आपातकाल से मुक्ति मिली थी। इस मौके पर पूर्व शहर अध्यक्ष मोहन पंडित, दिनेश शर्मा पूर्व उपाध्यक्ष दिलीप चौधरी, मनोज वर्मा विधायक प्रतिनिधि सुनीत आर्य, संध्या आर्य आदि मौजूद थीं।

loksabha election banner

उधर भाजपा के शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने वीडियो संवाद में बताया कि 25, 26 जून 1975 की काली रात को कोई भारतवासी लोकतंत्र प्रेमी भूल नहीं सकता। सत्ता सुख की खातिर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल के बंधनों में बांधकर भारत को एक जेल खाना बना दिया था। इसको लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया। इस दौरान कृष्ण मुरारी वाष्र्णेय, अशोक गोला, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता कप्तान, सुनील वर्मा एडवोकेट, हरीश सेंगर, सुचिता जॉन, बबीता वर्मा, अखिलेश गुप्ता, अर्जुन बाल्मीकि, भूपेंद्र कौशिक, दिलीप चौधरी, नरेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, शालिनी पाठक, संतोष जोशी, राजकुमारी चौहान आदि लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.