बार चुनाव आज, तैयारियां पूर्ण
जासं हाथरस डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के तहत शुक्रवार को मतदान होगा। इसके लिए चुनाव समिति ने पूरी तैयारियों को देर शाम अंतिम रूप दे दिया। बार हॉल में बनाए गए बूथों को दुरुस्त किया गया।
जासं, हाथरस : डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के तहत शुक्रवार को मतदान होगा। इसके लिए चुनाव समिति ने पूरी तैयारियों को देर शाम अंतिम रूप दे दिया। बार हॉल में बनाए गए बूथों को दुरुस्त किया गया।
इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए वीरेश श्रोती, अजय कुमार भारद्वाज व श्रीकृष्ण सिंह और सचिव पद के लिए राधा मोहन शर्मा, अमरपाल सिंह व हितेंद्र कुमार गुड्डू अपना भाग्य आजमा रहे हैं। सहसचिव द्वितीय के दो प्रत्याशी नरेंद्र कुमार, शेर सिंह बघेल मैदान में हैं। चुनाव अधिकारियों के अनुसार वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेतु श्यौराज सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम के लिए राधेलाल पचौरी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय ब्रजेश कुमार वर्मा, सहसचिव प्रथम के लिए यतेंद्र कुमार बघेल, सहसचिव तृतीय के लिए ललित किशोर वाष्र्णेय, कोषाध्यक्ष के लिए कपिल मोहन गौड़ का ही पर्चा आने पर इनको निर्विरोध घोषित किया जा चुका है।
चुनाव अधिकारी विवेक कटारा, अजय किशोर अरोड़ा व यतेंद्र कुमार शर्मा ने बार हॉल में मतदान कराने को लेकर बूथ व्यवस्था को स्थापित कराया। समिति पदाधिकारियों के अनुसार मतदान के लिए बार हॉल के पहले वाले गेट से प्रवेश द्वार बनाया गया है। तीन बूथों पर चुनाव की व्यवस्था की गई है। मतदान के बाद सभी मतदाता बार हॉल के मेन गेट से बाहर निकलेंगे। मतदान अधिकारियों ने बताया की चुनाव के दौरान सीओपी कार्ड लाना अनिवार्य होगा। बिना सीओपी कार्ड के कोई भी मतदाता अपने मत का प्रयोग नहीं कर पाएगा। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की कोई भी अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं के ²ष्टिगत एसपी को पत्र लिखा गया है। मतदान सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा। इसके बाद तुरंत मतगणना होगी। व्यवस्थाओं में चुनाव अधिकारी के रूप में दिनेश बंसल, चौधरी बीरेंद्र सिंह, ठा.रवीन्द्र कुमार, गोविद उपाध्याय भी उपस्थिति रहे।