देहात में सादगी से मनाया पर्व
हाथरस पाक माह रमजान के बाद देहात में भी सादगी व हर्षोल्लास के साथ ईद मनाई गई।
हाथरस : पाक माह रमजान के बाद देहात में भी सादगी व हर्षोल्लास के साथ ईद मनाई गई। मुरसान में चेयरमैन रजनीश कुशवाह काले खां, रजनेश मास्टर, अमर सिंह, सोहिल खान, श्याम सिंह आदि मौजूद थे। सासनी में एसडीएम हरीशंकर यादव, तहसीलदार प्रवीण कुमार शर्मा, एसएचओ शैलेंद्र सिंह, क्राइम प्रभारी कैलाश बाबू, एसआइ शांति शरण यादव दलबल के साथ मौजूद रहे।
सादाबाद में सुबह 8:30 बजे जामा मस्जिद के पेश इमाम अब्दुल मन्नान ने नमाज अता कराई। बिसावर कजरौठी कुरसंडा के ईदगाह स्थलों पर भी नमाज अदा की गई।
सिकंदराराऊ : ईदगाह पर शाही जामा मस्जिद के पेश इमाम रफीक उल कादरी ने नमाज अदा कराई। अपर जिलाधिकारी अशोक शुक्ला, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, एसडीएम विजय कुमार शर्मा, सीओ डॉ. राजीव कुमार, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार एवं कोतवाल डीके सिसोदिया पुलिस व पीएसी बल के साथ मौजूद रहे। पुरदिलनगर में काजी मकबूल अहमद व हसायन में हाफिज मोहम्मद सईद फरीद निजामी मे नमाज अदा कराई।