दहेज के लिए महिला को ¨जदा जलाने का प्रयास
संवाद सूत्र, हाथरस : सहपऊ के गांव नगला सेवा में कथित तौर पर दहेज में एक लाख रुपये न मिलने पर स
संवाद सूत्र, हाथरस : सहपऊ के गांव नगला सेवा में कथित तौर पर दहेज में एक लाख रुपये न मिलने पर ससुरालियों ने सगी बहनों को बेरहमी से पीटा। बड़ी बहन पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। बचाने में छोटी बहन भी झुलस गई। मामले में ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
देवी ¨सह निवासी बरौली, थाना बल्देव (मथुरा) ने कोतवाली सहपऊ में चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। बताया है कि 23 नवंबर 2017 को उन्होंने बेटी पप्पी व पूजा की शादी सहपऊ के नगला सेवा निवासी हेमवीर ¨सह के बेटे कन्हैया व अजीत से की थी। पप्पी दिव्यांग है तथा उसका पति कन्हैया खेतीबाड़ी करता है। पूजा का पति अजीत सेना में नौकरी करता है। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुरालियों ने दहेज की खातिर बहनों को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी जब मायके वालों को हुई तो वे बेटी के ससुराल पहुंचे। यहां पंचायत भी हुई। कुछ दिन मामला सही रहा। बाद में फिर वही हालात बन गए। इस पर देवी ¨सह बड़ी बेटी पप्पी को अपने साथ गांव ले आए। छोटी बेटी पूजा को उसका पति नौकरी पर साथ ले गया। देवी ¨सह का कहना है कि उनके दामाद अजीत ने अपने पिता हेमवीर, बड़े भाई कन्हैया व अशोक आदि को समझाने की कोशिश की, पर उन लोगों ने अजीत के साथ भी मारपीट की थी। कुछ दिन पहले फिर से पंचायत हुई। इसके बाद समझौता हुआ तो मायके वाले पप्पी को ससुराल छोड़ गए।
दो दिन ठीक से रखने के बाद पप्पी के साथ फिर से मारपीट की गई। पप्पी ने फोन से अपनी बहन पूजा को घटना की जानकारी दी। सोमवार को पूजा पति के पास से ससुराल नगला सेवा आ गई। आरोप है कि सोमवार रात पूजा से भी ससुरालियों ने मारपीट की। मंगलवार की सुबह ससुरालियों ने फिर से पप्पी को पीटा तथा उसे मारने के लिए गला दबाया तथा मिट्टी का तेल डालकर ¨जदा जलाने की कोशिश की। पूजा न उसे बचाने का प्रयास किया। इसमें वह भी झुलस गई। वह दौड़ती हुई थाने आई और मामले की शिकायत की। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। एसएचओ जगदीशचंद्र ने महिला को सीएचसी पहुंचाया। इधर मायके वाले भी अस्पताल पहुंच गए। ससुराली मौके से भाग गए हैं। देवी ¨सह की तहरीर पर पुलिस ने ससुर हेमवीर, पति कन्हैया, जेठ अशोक व जेठानी सरोज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।