Move to Jagran APP

समाजवाद के महानायक थे डा. लोहिया

संवाद सहयोगी, हाथरस : समाजवाद के महानायक डा.राम मनोहर लोहिया की 108 वीं जयंती शुक्रवा

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Mar 2018 12:48 AM (IST)Updated: Sat, 24 Mar 2018 12:48 AM (IST)
समाजवाद के महानायक थे डा. लोहिया
समाजवाद के महानायक थे डा. लोहिया

संवाद सहयोगी, हाथरस : समाजवाद के महानायक डा.राम मनोहर लोहिया की 108 वीं जयंती शुक्रवार को मनाई गई। इस दौरान हवन यज्ञ व गोष्ठियों का आयोजन किया। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया गया।

loksabha election banner

डा.राममनोहर लोहिया विचार मंच के बैनर तले तालाब चौराहा स्थित डा. लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। आर्य समाज मुरसान द्वार के बैनर तले वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए यज्ञ में आहूतियां दी गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच अध्यक्ष शिवकुमार समाजवादी ने की। यज्ञ के बाद वक्ताओं ने डा. लोहिया के जीवन पर प्रकश डालते हुए उन्हें समाजवाद का महानायक बताया। संचालन जय प्रकाश शर्मा ने की। यज्ञ में आहूतियां मदनलाल आर्य, ज्ञानेंद्र कुमार आर्य, पं.रूपराम शर्मा, बनवारीलाल गोस्वामी, दिनेश अग्निहोत्री ने दिलवाई। इस मौके पर हरिमोहन गुरूजी, ऋतुराज ¨सह राघव, कैलाश बिहारी गौड़, डा.एम खान, गौरीशंकर बघेल, डा.राधेश्याम रजक, कृष्ण मुरारी वाष्र्णेय, लायक ¨सह यादव, ओपी राठौर, वैद्य बदन ¨सह आर्य, शंकर मुनि, वैद्य बृजेश मोहन, विपिन इन्द्रजीत आर्य, किशोरी लाल, मनोज आर्य, गोपाल अग्निहोत्री मौजूद रहे। आभार दिनेश अग्निहोत्री ने किया।

रावत कालोनी स्थित सपा के जिला कार्यालय पर डा.लोहिया की 108 वी जयंती जिलाध्यक्ष ओमवती यादव की अगुवाई में मनाया गया। उन्होंने डा. लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण किया। लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष रोहिताश यादव ने लोहिया के कथन को दोहराया। चौधरी मैराजुद्दीन ने एक जुट होकर 2019 के मिशन में जुट जाने पर जोर दिया। इस मौके पर युवा नेता ताजेंद्र मिश्र, श्रीराम यादव, मंजीत चौधरी, ¨पकू मधुर, ठाकुर दास, संजीव यादव, राजीव यादव, ईश्वरी प्रसाद, विवेक यादव, रवि यादव, भोला यादव, धनवीर यादव, अंकित उपाध्याय, सचिन चौधरी, गौरीशंकर बघेल, बालकृष्ण यादव एडवोकेट, डा.आरसी लाल, हीरो यादव आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.