डॉ. अशोक ने भारतीय ज्ञान की विश्व में फहराई पताका
आयोजन - डॉ. अशोक शर्मा स्मृत्यांश नामक पुस्तक का विमोचन हुआ -प्राय विद्या शोध संस्थान के संस्थापक की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम
जासं, हाथरस : शहर के नवीपुर रोड स्थित पंडित बैजनाथ शर्मा प्राच्य विद्या शोध संस्थान के संस्थापक स्व. डॉ. अशोक शर्मा की सातवीं पुण्यतिथि पर आगरा रोड स्थित हनुमान वाटिका पर स्मृति समारोह हुआ। इस मौके पर संस्थान की पत्रिका का भी विमोचन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के मौलिक सिद्धांत विभाग के डॉ. महेश व्यास ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रच्वलन और माल्यार्पण के बाद बच्चों की गणेश-सरस्वती वंदना से हुआ। डॉ. अशोक शर्मा को पुष्प अíपत कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर अतिथियों ने 'डा. अशोक शर्मा: स्मृत्यांश' नामक पुस्तक का विमोचन किया। साथ ही संस्थान के ट्रस्टी अभिनंदन शर्मा द्वारा लिखित 'अघोरी बाबा की गीता' का भी विमोचन किया गया। वक्ताओं ने भारतीय संस्कृत-संस्कृति के शिक्षण की आधुनिक भारत में उपयोगिता पर अपने विचार रखे। डॉ. महेंद्र कुमार मिश्र, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. राजेश मिश्र आदि ने विचार रखे। प्रोफेसर डॉ. महेश व्यास ने कहा कि पं. बैजनाथ शर्मा प्राच्य विद्या शोध संस्थान हमारे प्राचीन भारतीय ज्ञान पर शोध और मंथन का सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि डॉ. अशोक शर्मा ने भारतीय ज्ञान की विश्व में पताका फहराने का काम किया।
संचालन संस्थान के अध्यक्ष व प्रबंध न्यासी अलंकार शर्मा ने किया। इस अवसर पर आलोक शर्मा, राकेश अग्रवाल, मदन मोहन गुप्ता, त्रिलोकीनाथ अग्रवाल, दुर्गेश गुप्ता, कपिल अग्रवाल, रसिक बिहारी अग्रवाल, नन्नूमल गुप्ता, स्वतंत्र गुप्ता, दिनेश सेकसरिया उपस्थित रहे।