किसी फोटोग्राफर का उत्पीड़न नहीं होने देंगे
रामनरायन बने वीडियो फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संगठन को और अधिक मजबूत करने पर दिया जोर
जागरण संवाददाता, हाथरस: जिला हाथरस वीडियो एण्ड फोटोग्राफर्स एसोसिएशन की बैठक इतवार को अलीगढ़ रोड स्थित जैन डोनाल्ड रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। इसमें राम नरायन गोयल को अध्यक्ष चुन लिया गया, साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाए जाने का भी संकल्प लिया गया।
इस दौरान नवगठित कमेटी में राममूर्ति वाष्र्णेय, रामकिशन वर्मा, नाहर ¨सह, शांति लाल शर्मा, राजनारायन वर्मा, साजन गुप्ता, त्रिभुवन कांत को संरक्षक बनाया गया है। वहीं राम नारायन गोयल को अध्यक्ष, अजय दीक्षित को उपाध्यक्ष, सचिन शर्मा को सचिव, राजीव आर्य सहसचिव, जुगनू वाष्र्णेय कोषाध्यक्ष, उमाकांत बॉबी व ¨सपल जैन मीडिया प्रभारी के अलावा राजवीर ¨सह, लक्ष्मण ¨सह, मुकेश अग्रवाल, सोनू पंडित, नवीन पाठक, गौरव शर्मा, अजय उपाध्याय, को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इस दौरान सभी ने शहर के फोटोग्राफरों के उत्थान के बारे में विचार व्यक्त किए। श्री गोयल ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसे वह निभाते हुए संगठन को और भी अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। किसी भी फोटोग्राफर का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। अंत में सभी का आभार प्रकट नाहर ¨सह ने किया।