Move to Jagran APP

Hathras News : दीपावली का बाजार, आफरों के चलते इलेक्‍ट्रानिक्‍स उत्पादों में छूट की बहार

Hathras News नवरात्रि के साथ ही त्‍योहारी सीजन शुरू हो गया। अब दीपावली पर इलेक्‍ट्रानिक्‍स आइटम्‍स की बहार आ गयी है। ग्राहकों को रिझाने के लिए दुकानदार तरह तरह के उपहार दे रहे हैं। कुछ दुकान तो उपहार के साथ छूट भी दे रहे हैं।

By Jagran NewsEdited By: Anil KushwahaPublished: Fri, 07 Oct 2022 11:15 AM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2022 11:44 AM (IST)
Hathras News : दीपावली का बाजार, आफरों के चलते इलेक्‍ट्रानिक्‍स उत्पादों में छूट की बहार
दीपावली को लेकर शहर में बाजार सज गए हैं।

हाथरस, जागरण संवाददाता। Hathras News : दीपावली को लेकर शहर में बाजार सज गए हैं। इलेक्ट्रानिक बाजार में आफर्स के कारण दुकानों पर खरीदारी बढ़ गई है। दीवाली की खरीदारी नवदुर्गा पर्व से ही शुरू हो गई थी। आफरों के चलते लोग अब खरीदारी के लिए अधिक इंतजार करना उचित नहीं समझ रहे हैं। कुछ दुकानदार छूट के साथ उपहार भी दे रहे हैं।

loksabha election banner

आकर्षक उपहारों से रिझा रहे ग्राहकों को

कोरोना काल के बाद 2022 की दीपावली लोगों के लिए खुशहाली लेकर आई है। इससे बाजारों में चहल-पहल भी बढ़ गई है। दुकानदारों ने पर्व को भुनाने के लिए तैयारियां पहले से ही कर रखी हैं। सामान को कंपनियों से आर्डर देकर गोदामों में स्टाक करा लिया गया है। अब उन्हें शोरूमों में सजाकर उसकी बिक्री की जा रही है। बाजारों में हर ओर दुकानें सजी हुईं हैं। आकर्षक उपहारों के स्टीकर दुकानों के अंदर व बाहर लगा रखे हैं। पर्व के नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ती जा रही है।

15 से 25 फीसद की तक छूट

दुकानदार बताते हैं कि ग्राहकों पर्व को लेकर हर साल नए सामान की खरीदारी की जाती है। इलेक्ट्राेनिक्स व इलेक्ट्रिकल के उत्पादों की बिक्री इन दिनों बढ़ गई है। एलईडी, वाशिंग मशीन, फ्रिज, मिक्सी, ग्राइंडर, गीजर प्यूरीफायर उत्पादों की कीमतें 15 से 20 फीसद तक छूट पर दी जा रही हैं। वहीं एलईडी सहित कुछ उत्पादों पर कंपनी ने वारंटी एक साल से बढ़ाकर तीन साल कर दी है।

फाइनेंस की सुविधा

कुछ दुकानों पर ब्रांडेड कंपनियों के आयटम भी फायनेंस पर दिए जा रहे हैं। इसमें एलईडी, फ्रिज, वाशिंग मशीन सहित सभी उत्पाद मिल रहे हैं। दुकानदार बताते हैं कि फायनेंस के लिए न्यूनतम 30 फीसद धनराशि के साथ आधार कार्ड, पेनकार्ड व बैंक अकाउंट की जरूरत पड़ती है। यह सुविधा सभी के लिए उपलब्ध है। इस सुविधा का लाभ भी ग्राहकों द्वारा उठाया जा रहा है। हैं।

--

उत्पाद, एमआरपी, छूट पर कीमत

एलईडी 32इंच, 15000, 12,900

वाशिंग मशीन सात केजी, 14,900, 12,500

फ्रिज192 लीटर, 13,900, 12,500

एसी 1.5 टन, 54,200, 36,500

माइक्रोवेब, 7800, 6500

इंडक्शन, 2999, 1899

गीजर, 7000, 5000

छूट

  • घड़ियों पर- 20 से 40 फीसद
  • इलेक्ट्रोनिक्स उत्पादों पर-15 से 20 फीसद
  • गीजर पर- 20 फीसद

सबसे अधिक पसंद आ रही ग्रिल ओवन

बाजार में मिक्सी की खरीदारी भी हो रही है। दुकानदार बताते हैं कि मिक्सी तीन प्रकार की होती है। सोलो में केवल खाद्य पदार्थेां को गर्म रखा जाता है। ग्रिल में गर्म करने के साथ बना भी सकते हैं। इसमें नोनवेज नहीं बनते। वहीं कनवेक्शन में गर्म करने के सभी तरह के खाद्य पदार्थों को आसानी से बनाया जा सकता है। इनका क्रेज पिछले तीन साल से बढ़ता जा रहा है।

ग्राहकों को भा रही आनलाइन खरीदारी

दीवाली आते ही आनलाइन खरीदारी का चलन भी बढ़ गया है। विभिन्न एप के माध्यम से यह खरीदारी की जा रही है। इसमें आनलाइन पेमेंट के साथ सामान भी घर पर पहुंच जाता है। पसंद नहीं आने पर इसे वापस करने की भी सुविधा है। दुकानदार बताते हैं कि सबसे अधिक स्थाई और भरोसेमंद खरीदारी दुकानों पर जाकर ही की जा सकती है। यहां कभी दुकान से उत्पाद को बदला जा सकता है।

ग्राहकों की बात

घर में कई इलेक्ट्रानिक आइटम की जरूरत होती है। इन्हें खरीदने का विचार बना रहा था। दीपावली पर आफर मिल रहे हैं। ऐसे में खरीदारी करने का बेहतर समय है।

- रीना गुप्ता, ग्राहक

घर में लगा कुछ इलेक्ट्रानिक्स उत्पाद खरीदने के लिए सोच रहे हैं। बाजार में इन उत्पादों पर छूट भी मिल रही है। दुकानों से खरीदें या फिर आनलाइन, समझ नहीं आ रहा है।

-राज श्रोती, ग्राहक

इलेक्ट्रानिक सामान में सबसे अधिक एलईडी व ओवन की खरीदारी हो रही है। इलेक्ट्रानिक्स उत्पादों पर कीमतों में छूट के साथ उनकी वारंटी भी बढ़ गई है। इसका लाभ भी ग्राहकों को मिल रहा है।

- दिनेश गर्ग, दुकानदार

दीपावली आते ही ही इलेक्ट्रानिक्स उत्पादों की कीमतें कुछ कम हो गई है। आनलाइन खरीदारी होने से दुकानदारों पर ग्राहक कम पहुंच रहे हैं। इसका लाभ बड़े दुकानदारों व कंपनियों हैं।

- राजीव बंसल, दुकानदार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.