Move to Jagran APP

उप मुख्यमंत्री ने डॉ. विष्णु सक्सेना को किया सम्मानित

संसू हाथरस सिकंदराराऊ में यश भारती अंतरराष्ट्रीय कवि व गीतकार डॉ. विष्णु सक्सेना को उपमुख्य

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Mar 2019 01:12 AM (IST)Updated: Wed, 06 Mar 2019 01:12 AM (IST)
उप मुख्यमंत्री ने डॉ. विष्णु  सक्सेना को किया सम्मानित
उप मुख्यमंत्री ने डॉ. विष्णु सक्सेना को किया सम्मानित

संसू, हाथरस : सिकंदराराऊ में यश भारती अंतरराष्ट्रीय कवि व गीतकार डॉ. विष्णु सक्सेना को उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने साहित्य भूषण पं. दूधनाथ शर्मा प्रथम सम्मान 2019 से नवाजा है। यह सम्मान उन्हें शिवरात्रि पर लखनऊ में दीन दयाल उपाध्याय समिति के तत्वावधान में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के साथ कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन ने भी डॉ. सक्सेना का सम्मान किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि डॉ. विष्णु सक्सेना को मैं 20 वर्षो से सुन रहा हूं। अब ऐसा लगता है कि महाकवि गोपालदास नीरज जी के बाद मंच पर गीतों को जीवित रखने का सारा जिम्मा इन्हीं के कंधों पर आ गया है। इस मौके पर कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया। जहां पद्मश्री सुरेंद्र दुबे, आशीष अनल, सर्वेश अस्थाना, अर्जुन सिसोदिया, हेमंत पाडेय, भगवान मकरंद, सोनरूप विशाल आदि उपस्थित रहे। संयोजक आदित्य शर्मा रहे। सम्मान मिलने पर नगर के समस्त रचनाकारों व समाजसेवी संस्थाओं ने डॉ. सक्सेना को बधाई दी है। इनमें डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा, डॉ. सच्चिदानंद, अनिल वाष्र्णेय, जहीरूद्दीन पीरजादा, जगतवर्ती पाठक, हरपाल सिंह यादव, विपिन वाष्र्णेय, महेश यादव संघर्षी, अवशेष विमल आदि शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.