विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से अब महिला व नवजात की मौत, पति गंभीर

By JagranEdited By:
Published: Thu, 31 Oct 2019 12:26 AM (IST)

कछपुरा में तीन दिन में चार मौतों से हालात भयावह प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने जमाया डेरा ब्लर्ब ...और पढ़ें

बुखार से अब महिला व नवजात की मौत, पति गंभीर
बुखार से अब महिला व नवजात की मौत, पति गंभीर

संवाद सहयोगी, हाथरस : चंदपा क्षेत्र के गांव कछपुरा में बुखार ने तीन दिन के भीतर चार जानें ले लीं। सैकड़ों बीमार हैं। सोमवार व मंगलवार को दंपती की मौत के बाद बुधवार को महिला व उसके नवजात ने दम तोड़ दिया। इससे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। गांव में एक सप्ताह से महामारी फैली हुई है, मगर प्रशासन ने अब तक इसे गंभीरता से नहीं लिया था।

करीब तीन हजार आबादी वाले गांव कछपुरा में एक सप्ताह से लोग बुखार से पीड़ित हैं। विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने जब हालात की जानकारी प्रशासन को दी, तब स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी। रविवार को दीपावली के दिन 35 वर्षीय नीलम की मौत के बाद सोमवार को उनके पति अजीत ने भी दम तोड़ दिया था। बुधवार की सुबह भूरी सिंह की पत्नी विरमा देवी (35) व उसके नवजात बच्चे की आगरा में मौत की खबर गांव आई तो कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि विरमा देवी कई दिन से बुखार से पीड़ित थीं। बुखार के इलाज के बीच ही उनकी डिलीवरी आगरा के एक निजी चिकित्सालय में कराई गई थी। अब भूरी सिंह की भी हालत गंभीर है।

तीन दिन में चार मौतों के बाद एडीएम जगदंबा प्रसाद सिंह, सीडीओ आरबी भास्कर, एसडीएम सदर नीतीश कुमार, सीएमओ डॉ. ब्रजेश राठौर सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गांव पहुंचे। गांव में उन्हें विरोध-प्रदर्शन का भी सामना करना पड़ा। अफसरों ने स्थिति को भांपते हुए गांव में पुलिस फोर्स बुला लिया था। बुधवार को दम तोड़ने वाली विरमा देवी के पति भूरी सिंह को गंभीर हालत में गांव से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल भेजा। विरमा देवी ने अपने पीछे बेटा मनीष (08), बेटी संध्या (05) और ज्योति (03) को बिलखते हुए छोड़ा है। तीन दिन में 567 लोगों का परीक्षण जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम हर व्यक्ति का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है। पिछले तीन दिन में कुल 567 लोगों का चेकअप हो चुका है, जिसमें 172 लोगों की मलेरिया व वायरल की स्लाइड बनाई गई है। कई लोगों को मलेरिया व वायरल की पुष्टि भी हुई है। डेंगू की आशंका के चलते तीन दिन में 38 लोगों की स्लाइड बनाई गई है, जिन्हें जांच के लिए अलीगढ़ भेजा गया है। 51 लोगों का कंपलीट ब्लड काउंट यानी सीबीसी हुआ है।

इनकी सुनो

गर्भवती महिला को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा गया था। मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट के अनुसार महिला में खून की काफी कमी थी। इसी वजह से डिलीवरी के दौरान प्रसूता व उसके बच्चे की मौत हो गई।

-डॉ.एमएल अग्रवाल, एडी हेल्थ, अलीगढ़।