नाले में गिरे युवक की मौत
सोमवार रात गांव सीर का 35 वर्षीय युवक गोवर्धन कुशवाहा गांव जा रहा था। अलगर्जी नगला के पास नाले में गिर गया।
संस, हाथरस : सोमवार रात गांव सीर का 35 वर्षीय युवक गोवर्धन कुशवाहा गांव जा रहा था। अलगर्जी नगला के पास नाले में गिर गया। बड़ी मुश्किल से नाले से बाहर निकाला गया, मगर तब तक युवक की मौत हो गई थी। वह हलवाई था। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बंदर के हमले से घायल
संस, हाथरस : कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव पहाड़पुर में मंगलवार की सुबह मथुरा प्रसाद अपने घर से निकल रहे थे, तभी उनके ऊपर बंदरों ने हमला बोल दिया। स्थानीय लोगों ने मथुरा प्रसाद को बंदरों से बचाया। हमले में वे बुरी तरह घायल हो गए। स्वजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए, जहां भर्ती रहे। पैर फिसलने से घायल
संस, हाथरस : थाना हाथरस जंक्शन के गांव दरियापुर निवासी हरपाल अपने मकान की छत पर सो रहे थे। सुबह बूंदाबांदी से बचने के लिए छत से नीचे उतर रहे थे। अचानक पैर फिसला और छत से जमीन पर गिर पड़े। स्वजन जिला अस्पताल लेकर आए, जहां से चिकित्सकों ने अलीगढ़ मेडिकल रेफर कर दिया। दो लोगों को सांप ने काटा
संस, हाथरस : जनपद में दो स्थानों पर सर्प दंश की घटनाएं हुईं। जतिन निवासी नयावास थाना हाथरस गेट तथा हरिचरन निवासी प्रेम नगर हसायन को सांप के काटने पर जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। बाइक फिसलने से मजदूर की मौत
संसू, चंडौस : क्षेत्र के एलमपुरा के निकट बाइक दुर्घटना में सोमवार की रात्रि को एक मजदूर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मुरसान (हाथरस) निवासी 25 वर्षीय अर्जुन पुत्र हरिनारायण सबलपुर के निकट रोड पर काम करता था। सोमवार की रात्रि को वह खैर से पिसावा की ओर जा रहा था। चंडौस पिसावा थाने के बार्डर पर किसी वाहन को बचाने में उसकी बाइक असंतुलित हो गयी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए ले जाते वक्त उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।