Move to Jagran APP

हादसे में घायल एमएलसी की बेटी की इलाज के दौरान मौत

एमएलसी जसवंत सिंह की बेटी नोएडा में पढ़ती थी

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 12:54 AM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 12:54 AM (IST)
हादसे में घायल एमएलसी की  बेटी की इलाज के दौरान मौत
हादसे में घायल एमएलसी की बेटी की इलाज के दौरान मौत

जागरण संवाददाता, हाथरस : एमएलसी जसवंत सिंह की बेटी की नोएडा के सेक्टर 62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। सेक्टर 62 में रह कर पढ़ाई कर रहीं उनकी बेटी रिनी ¨सह को किसी अज्ञात वाहन ने शुक्रवार देर रात टक्कर मार दी थी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गयी थीं। पुलिस ने इलाज के लिये उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया है और शव को बिना पोस्टमार्टम कराये ही हाथरस लेकर चले गए।

loksabha election banner

सेक्टर 58 कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज राय ने बताया कि जसवंत सिंह हाथरस के रहने वाले हैं और वह एमएलसी हैं। जसवंत की पत्नी ओमवती यादव हाथरस जिला पंचायत अध्यक्ष व सपा की जिलाध्यक्ष हैं। उनकी बेटी रिनी ¨सह (20) यहां स्थित एक कॉलेज से पढ़ाई कर रही थीं और हॉस्टल में रह रही थीं। शुक्रवार रात वह अपने साथ पढ़ने वाले लड़के के साथ कहीं गई थीं। यह लड़का उनका दोस्त बताया जा रहा है। दोनों रात करीब डेढ़ बजे पैदल ही सेक्टर 62 स्थित हॉस्टल जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने रिनी को टक्कर मार दी और आरोपित वाहन लेकर फरार हो गया। रिनी के दोस्त ने 100 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में छात्रा को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने छात्रा की जान बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे। दुर्घटना के दौरान छात्रा का दोस्त शराब के नशे में था। पिता ने आरोपित वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने से इन्कार कर दिया है। रिनी का शव गांव में पहुंचते ही कोहराम

फोटो-50 से 54

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का लगा तांता, पहुंचे तमाम राजनेता संवाद सूत्र, सिकंदराराऊ : जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सपा की जिलाध्यक्ष ओमवती यादव तथा एमएलसी जसवंत सिंह यादव की पुत्री रिनी सिंह का शव रविवार को दोपहर पैतृक गाव रतिभानपुर पहुंचा तो कोहराम मच गया। शोक संवेदना जताने वालों का तांता लग गया। पार्टी से जुडे़ पूर्व विधायकों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने रतिभानपुर पहुंच कर शोक संवेदना प्रकट की।

रिनी सिंह (20) एलएलबी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थीं। शुक्त्रवार रात हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को जैसे ही रिनी सिंह की मौत की खबर पहुंची शोक की लहर दौड़ गई। शव गाव में पहुंचने से पहले ही रतिभानपुर में ओमवती यादव के आवास पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई व्यथित नजर आया। एमएलसी जसवंत सिंह व उनकी पत्नी ओमवती यादव रोते बिलखते देख सभी की आखें नम हो गईं। रिनी सिंह से छोटा भाई रजत सिंह (17) है।

पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, पूर्व विधायक देवेन्द्र अग्रवाल, पूर्व विधायक गेंदालाल चौधरी, ब्लाक प्रमुख संतोष चौधरी, हसायन ब्लाक प्रमुख सुमंत किशोर सिंह, सपा के जिला उपाध्यक्ष गिनेश यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप चौधरी, महेन्द्र सिंह सोलंकी, सत्यप्रकाश फौजी, पुष्पेन्द्र सिंह, युवराज सिंह यादव, नरेन्द्र सिंह यादव, बसंत चौहान, राजाराम फौजी, हसायन के पूर्व चेयरमैन सेठ ओमप्रकाश यादव, रोहिताश यादव, सतीश यादव आदि ने शोक संवेदना प्रकट की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.